Bareilly News : बरेली के नवोदय अस्पताल में लगी आग, मरीजों को रेस्क्यू करने का चला ऑपरेशन 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी, मरीजों को बाहर निकालने तक थमी रहीं सांसें 

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास स्थित कर्मचारी नगर में नवोदय अस्पताल है। शनिवार को अस्पताल की चौथी मंजिल पर आग की सूचना मिली। इससे अफरातफरी मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने सूझबूझ से काम लिया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही अस्तपाल से मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। तीमारदार भी सहयोग में जुट गए। हॉस्पिटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। डर के माहौल के बीच हर कोई मरीजों को लेकर बेचैन नजर आया। 

अमृत विचार : बरेली के कर्मचारी नगर स्थित नवोदय अस्पताल में शनिवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तीमारदारों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल से बाहर निकालने का अभियान शुरू हुआ। इस बीच देखते ही देखते आग दूसरे हिस्से तक फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते अस्पताल खाली करा लिया गया था। 

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास स्थित कर्मचारी नगर में नवोदय अस्पताल है। शनिवार को अस्पताल की चौथी मंजिल पर आग की सूचना मिली। इससे अफरातफरी मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने सूझबूझ से काम लिया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही अस्तपाल से मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। तीमारदार भी सहयोग में जुट गए। हॉस्पिटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। डर के माहौल के बीच हर कोई मरीजों को लेकर बेचैन नजर आया। 

धुआं उठा और भड़क गई आग 

बताते हैं कि अस्पताल की चौथी मंजिल से धुआं उठता नजर आया। कुछ ही पलों में ये दुआं बड़े हिस्से में फैल गया। तीमारदार और अस्पताल के कर्मचारी घबरा गए। भगदड़ के हालात बन गए। मरीजों को बाहर निकाला जाने लगा। आग की घटना शॉर्ट सर्किट के कारण बताई जा रही है। 

दहशत का आलम 

मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित बाहर निकालने तक यहां दहशत का आलम बना रहा। कई मरीजों के तीमारदार चीखने-चिल्लाने लगे। मरीजे भी घबरा गए। हालांकि यहां से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

मिनी बाईपास पर लगा लंबा जाम

घटना के दौरान अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। इससे मिनी बाईपास रोड तक लंबा जाम लग गया। आग के कारण अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा है। आग पर काबू पाने और मरीजों को सुरक्षित निकालने के बाद यहां प्रबंधन के साथ आमजन और मरीज-तीमारदारों ने राहत महसूस की। 

बड़ा हादसा टला, राहत की सांस

अस्पताल प्रबंधन द्वारा समय रहते मरीजों को बाहर निकालने और फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने से एक बड़ा हादसा टल गया। आग एसी के शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें-बरेली में रक्षाबंधन पर भाजपा नेता सचिन कश्यप की हत्या, चाकुओं से गोदकर मार डाला

संबंधित समाचार