Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में भर-भराकर ढह गया निर्माणाधीन मकान का लिंटर, मलबे में दबे दो भाई
लिंटर गिरते ही अफरा-तफरी, राहत-बचाव में जुटे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निकाला
घटनाक्रम रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना का है। होरीलाल पुत्र भगवंत अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। शनिवार की सुबह मकान का लिंटर अचानक गिर गया है। होली के दो बेटे शत्रुघ्न (25) और सचिन (18) दब गए हैं।
अमृत विचार : शाहजहांपुर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरा-भराकर गिर पड़ा। मकान के मालिक दो सगे भाई मलबे के नीचे दब गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घटनाक्रम रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना का है। होरीलाल पुत्र भगवंत अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। शनिवार की सुबह मकान का लिंटर अचानक गिर गया है। होली के दो बेटे शत्रुघ्न (25) और सचिन (18) दब गए हैं।
लिंटर करते ही चीख-पुकार मच गई। मुहल्ले के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सबने मिलकर मलबा हटाया। सूचना पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। दोनों भाईयों को मबले से बाहर निकाला गया। दोनों की हालत गंभीर बनी है। उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर भेजा गया।
इसे भी पढ़ें- बरेली के नवोदय अस्पताल में लगी आग, मरीजों को रेस्क्यू करने का चला ऑपरेशन
संबंधित समाचार
टॉप न्यूज
हरदोई में डबल ट्रेजडी : 25 जुलाई को पति की मौत, अब रक्षाबंधन के दिन छत से गिरकर पत्नी ने भी तोड़ा दम