बहन से राखी बंधवाकर इमोशनल हुए कार्तिक, शेयर की भावुक पोस्ट; देखें भाई-बहन की ये केमस्ट्री 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने रक्षाबंधन का त्योहार अपनी बहन कृतिका आर्यन के साथ खास और मस्ती भरे अंदाज में मनाया।कार्तिक ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर भाई-बहन के खूबसूरत पलों की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों के बीच की मजबूत बॉन्डिंग और पारिवारिक गर्मजोशी साफ नजर आई। 

_sister ties Rakhi

कार्तिक ने तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है, जिसमें वह बहन कृतिका के साथ रक्षाबंधन की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में कृतिका उन्हें मिठाई खिलाती दिखाई दे रही हैं, जबकि कार्तिक हाथ जोड़कर बहन से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। 

_sister Rakhi

वहीं, एक अन्य तस्वीर में दोनों अपने प्यारे पेट्स के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ कार्तिक ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा,

'राखी डन, आशीर्वाद क्रेडिटेड, जेब खाली।' कार्तिक का यह मजेदार अंदाज रक्षाबंधन के उस पहलू को बयां करता है, जिससे कई भाई आसानी से खुद को जोड़ सकते हैं।

तस्वीरों में कृतिका हल्के हरे रंग के खूबसूरत पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं, जबकि कार्तिक ने कैजुअल लुक चुना है। दोनों भाई-बहन तस्वीरों में काफी सहज और खुश नजर आ रहे हैं।

Rakhi

कार्तिक और कृतिका का यह रक्षाबंधन सेलिब्रेशन प्यार, हंसी-मजाक और पारिवारिक गर्मजोशी से भरा रहा। कार्तिक का 'जेब खाली' वाला मजाकिया अंदाज भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। 

ये भी पढ़ें : 
बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है... 

 

संबंधित समाचार