हरदोई : बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम-एसपी, ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

हरदोई/बिलग्राम : शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बिलग्राम थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम बांण और जरैला का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री वितरित की। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों को प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने तथा राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए कहा गया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और राहत कार्यों की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान सीओ बिलग्राम राम सूरत सोनकर, एसडीएम एन. राम तथा प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : काल बनकर आया रक्षाबंधन: बहनोई के डिब्बे वाले सांप ने भाई को डसा, मातम में बदलीं खुशियां

संबंधित समाचार