Sambhal News : विदाई पर भावुक हुए SP कृष्ण कुमार बिश्नोई, 710 दिनों का कार्यकाल पूरा करने पर DM-पुलिसकर्मियों ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

संभल, अमृत विचार। संभल से बिजनौर तबादले के बाद अपने  विदाई समारोह के दौरान एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने 24 नवंबर 2024 को हुई संभल हिंसा की घटना का भी जिक्र करते हुए हिंसा के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा मिलकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किए जाने को याद करते हुए पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना की। 

एसपी बिश्नोई ने कहा कि 24 नवंबर 2024 को हुई घटना के दौरान पुलिस परिवार और प्रशासन के सभी लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर परिस्थितियों का सामना किया। उन्होंने विशेष रूप से सीओ संभल कुलदीप कुमार के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कुलदीप कुमार ने मुकदमों की लिखा-पढ़ी के साथ एसआईटी की जिम्मेदारी संभाली और साक्ष्य जुटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसपी ने बताया कि संभल हिंसा से संबंधित अब तक 284 याचिकाएं हाईकोर्ट से निस्तारित हो चुकी हैं। इनमें जमानत समेत विभिन्न मामलों से संबंधित याचिकाएं शामिल हैं। इसके अलावा कुछ याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट से भी निस्तारित हुई हैं। उन्होंने कहा कि संभल पुलिस के खिलाफ कभी कोई प्रतिकूल आदेश नहीं आया, क्योंकि पुलिस ने प्रत्येक मामले को विधि-सम्मत तरीके से निपटाया। 

उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पुलिसकर्मियों ने पूरी जिम्मेदारी और संयम के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। एसपी बिश्नोई ने उन पुलिसकर्मियों की भी विशेष रूप से सराहना की, जिन्हें हिंसा के दौरान चोटें आईं और कई पुलिसकर्मियों को फ्रैक्चर तक हुआ, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और मैदान में डटे रहे। उन्होंने ऐसे सभी पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम करते हुए उनके योगदान के लिए आभार जताया।

710 दिनों का कार्यकाल पूरा 

संभल के पुलिस अधीक्षक पद पर आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा 710 दिनों का कार्यकाल पूरा करने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन बहजोई में  विदाई समारोह का आयोजन किया गया तो अपने कार्यकाल और साथ काम करने वाले सहयोगियों को याद करते हुए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भावुक हो गए। उनके बराबर में बैठे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में डीएम भी भावुक हो उठे। 

gets emotional farewell

एसपी बिश्नोई ने अपने कार्यकाल के दौरान साथ काम करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य सहयोगियों को याद करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उनकी बातों के दौरान सभागार में कई बार तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। पुलिस अधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी एसपी को फूलों से लादकर विदाई दी। 

संभल हिंसा की घटना का किया जिक्र 

विदाई समारोह में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संभल में कार्यभार ग्रहण करने के शुरुआती दिनों की एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक पीड़ित किसान करीब 10 वर्षों से चकबंदी अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था। किसान की 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की जमीन का हक उसे नहीं मिल पा रहा था। 

मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने चकबंदी अधिकारियों से बात की तो महज दो दिन में किसान को उसकी जमीन का हक मिल गया। उन्होंने कहा कि  पुलिस का काम केवल अपराध और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद और पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने में सहयोग करना भी जिम्मेदारी है। समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के कार्यकाल को याद करते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। 

ये भी पढ़ें :
आरक्षण विरोधी आंदोलन कर रहे छात्रों से मिले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, कहा-केंद्र से बातचीत कर सुलझाएंगे मुद्दा

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार