Sitapur News: औचक निरीक्षण में खुली पोल, ANM का वेतन रुका; आशा कार्यकत्री को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

डीएम के औचक निरीक्षण में खराब मिली बीपी मशीन, रजिस्टर भी नहीं थे अपडेट; स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्ती

सीतापुर/बिसवां। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने शनिवार को बिसवां विकासखंड की ग्राम पंचायत महमूदपुर स्थित पंचायत भवन में आयोजित वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

एएनएम का 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वैक्सीनेशन किट, आइस बॉक्स और संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर (बीपी) मशीन खराब मिली, जबकि संबंधित रजिस्टर भी अपडेट नहीं पाए गए। व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने एएनएम का 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

Sitapur News

आशा कार्यकत्री को नोटिस

निरीक्षण के दौरान आशा कार्यकत्री के कार्यों में अपेक्षित सक्रियता और रुचि नहीं दिखाई देने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित आशा कार्यकत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः महमूदाबाद में निकला ऐतिहासिक आठवीं का जुलूस, गहवारे की जियारत के बाद कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए 72 ताबूत

संबंधित समाचार