पशु चारा घोटाला :कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान, नहीं बक्शे जाएंगे घोटालेबाज
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने चारा घोटाले पर कड़ी कार्रवाई करने की बात ही। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की परिभाषा निरंतर बदलते रहे हैं, जैसे जैसे और बिरादरियां आती रहेगीं उन्हें जोड़ने का काम करते रहेंगे। अखिलेश यादव केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बातों का जवाब दे रहे है। उनके पास और कोई काम नहीं है।
प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री शनिवार को निजी दौरे के क्रम में हरिद्वार जाते समय थोड़ी देर के लिए दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा, कहा कि कांग्रेस अंग्रेजो की बी पार्टी है 1937 में वन्देमातरम का गायन हुआ था तो सारे छंद गाये गए थे। मंत्री ने सर्किट हाउस में एक घंटा सर्किट हाउस में विश्राम के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता की।
उन्होंने कहा कि हरा चारा घोटाला मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर जिलाधिकारी ने छह विभाग की टीम बनाई है जिसमें ग्राम्य विकास विभाग, पुलिस, पंचायती राज विभाग ,नगर विकास विभाग, राजस्व और पशुधन विभाग की टीम शामिल है। जांच रिपोर्ट आने चारा घोटाले मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसा बीज वैसा अंकुर,जस बाप तस बेटा।
जब सपा की सरकार थी,पत्रकारों को किस तरीके से निस्तेनाबूत करने का काम उस समय सपा सरकार ने किया था। जबकि भाजपा मीडिया को महत्व देती है। वह अखिलेश यादव के द्वारा पत्रकारों को बुलेटप्रूफ जैकेट देने के सवाल के जवाब में बोल रहे थे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की बी पार्टी है । उन्होंने कहा कि 1937 में वन्देमातरम का गायन हुआ था वो सारे छंद गाये गए थे,राहुल गांधी उसी तरीके से काम कर रहे है दरअसल उनकी मानसिकता बिरादरी की है जिन दलों ने भी बिरादरी की राजनीति की वह समाप्त हो गए। उनका अस्तित्व में नहीं है। इसी तरह से सपा भी विभिन्न बिरादरियों को जोड़ कर राजनीति कर रही है वह भी समाप्ति की ओर है।
यूपी सरकार द्वारा 52 वीवीआइपी को बुलेटप्रूफ जैकेट देने के आदेश पर कहा, केवल वीवीआइपी को ही नहीं,,योगी सरकार की दो प्राथमिकता है नंबर एक विकास नंबर दो सुरक्षा। योगी सरकार की प्राथमिकता पहले प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा है और उसके बाद वीवीआइपीयों की सुरक्षा।
ये भी पढ़ें :
सैफनी में मौत की टक्कर ... दुकान बंद कर घर वापस जा रहे सर्राफ की मौत, कर्मचारी घायल
