Bareilly News : पर्यावरण मंत्री के नेतृत्व में सीएम से मिला आईएमए बरेली का प्रतिनिधिमंडल 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार और अस्पतालों का पंजीकरण एक साल से बढ़ाकर पांच वर्ष करने पर जताया आभार 

मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बरेली के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। आईएमए के पदाधिकारियों ने अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन और प्रदूषण संबंधी पंजीकरण की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष किए जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया। 

अमृत विचार : यूपी के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बरेली के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। आईएमए के पदाधिकारियों ने अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन और प्रदूषण संबंधी पंजीकरण की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष किए जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया। 

डॉक्टरों ने यूपी की काननू-व्यवस्था और चिकित्सा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए सीएम का आभार जताया। इसके साथ ही कुछ अस्पतालों के आयुष्मान के लंबित भुगतान जारी कराने का अनुरोध भी किया है। 

CM Yogi Meet Bareilly Doctors
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डमरू भेंट करते डॉक्टर्स।

 

आइएमए ने राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है। इस दौरान आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, प्रदेश अध्यक्ष 2026-27 डॉ. रविश अग्रवाल, भाजपा संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ अभय मणि त्रिपाठी, आईएमए लखनऊ सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। 

 

इसे भी पढ़ें-कछला गंगा में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी, तटवर्ती इलाकों में अलर्ट

संबंधित समाचार