National Sports Day 2026: श्रावस्ती में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ का आगाज, हॉकी समेत चार खेलों की प्रतियोगिताएं शुरू
भिनगा स्टेडियम में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया शुभारंभ, तीन दिन तक होंगे खेल आयोजन
श्रावस्ती, अमृत विचार: बहुउद्देश्शीय क्रीडा स्टेडियम भिनगा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को ‘‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’’ विषयक तीन दिवसीय हॉकी, साइकिल, फुटबाल व एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने जनप्रतिनिधियो के साथ मेजर ध्यानचन्द की प्रतिमा पर माला पहनाकर शुभारंभ किया।
इस दौरान डीएम ने बाल खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। हॉकी का खेल दो टीमों के मध्य खुले मैदान में खेला जाता है। प्रत्येक टीम गोल करने का प्रयत्न करती है। हॉकी का खिलाड़ी स्वस्थ तथा मजबूत होना चाहिए। उसमें इतनी शक्ति होनी चाहिए कि वह दो-तीन घंटे सक्रियता तथा एकाग्रता से खेल सके, और तेजी से दौड़ सके। हॉकी के खिलाड़ी में फुर्तीलापन, तत्काल निर्णय लेने की शक्ति तथा सहिष्णुता होनी चाहिए। हाँकी के खेल में सहयोग तथा सद्भावना जरूरी है, अकेला खिलाड़ी कुछ नहीं कर सकता।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मेजर ध्यानचंद को जिन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। ओलंपिक में भारत को लगातार तीन स्वर्ण पदक दिलाए थे। गेंद पर उनके अद्भुत नियंत्रण के कारण उन्हें दुनिया भर में श्हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनका जीवन और खेल की विरासत विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति का मुख्य आधार है। खिलाड़ियों को उनके पदचिन्हों में चलकर सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील तिवारी, जिला क्रीडाधिकारी बृजेश कुमार सोनी, प्राचार्य अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज ज्योति प्रकाश पाण्डेय, हाकी कोच मुनव्वर हुसैन सहित खेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व बाल खिलाड़ी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः India vs Thailand: थाईलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, जानें किसका पलड़ा भारी
