Codeine syrup seized: प्रतिबंधित कोडीन सीरप और कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

558 शीशी कोडीनयुक्त सीरप और 17,040 प्रतिबंधित कैप्सूल-टैबलेट जब्त, मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के बाद कार्रवाई

जमुनहा(श्रावस्ती), अमृत विचार: कोडीनयुक्त सीरप बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद की गई छापामारी में शुक्रवार को संयुक्त टीम ने बदला-नासिरगंज मार्ग से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त सीरप व कैप्सूल बरामद हुआ। औषधि निरीक्षक व पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई में मेडिकल स्टोर से 558 शीशी प्रतिबंधित सीरप व 17,040 कैप्सूल के साथ बहराइच निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सीओ भरत पासवान ने बताया कि बदला-नासिरगंज मार्ग स्थित बदला बैजनाथपुर गांव के एक पक्के मकान में प्रतिबंधित दवाओं के बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक हरदत्तनगर गिरंट महिमानाथ उपाध्याय ने टीम के साथ मकान में छापामारी की। छापामारी के दौरान 100 मिलीलीटर की 437 शीशी कोडीन युक्त अनरेक्स सीरप व 121 शीशी चोको डीएक्स सीरप बरामद हुई। साथ ही 47 डिब्बों में 11,280 कैप्सूल प्रोक्जिहोम स्पास, नौ डिब्बों में 2,160 कैप्सूल सेमप्लक्स प्लस टैबलेट व छह डिब्बों में 3,600 टैबलेट अल्प्रासोन 0.5 बरामद हुआ। बरामद हुई सीरप व दवाएं प्रतिबंधित हैं।

बहराइच के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

बदला चौराहा:  प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि प्रतिबंधित सीरप व दवाओं के साथ पकड़े गए दोनो आरोपी बहराइच जिले के रहने वाले हैं। एक आरोपी की पहचान बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोत चांदपारा पंडितपुरवा निवासी शिवाजी व गोसाइनपुरवा निवासी भरत कुमार के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदला बैजनाथपुर में रह रहे थे। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।


यह भी पढ़ेंः Sitapur News: महोली तहसील के भूलेख अनुभाग में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

संबंधित समाचार