श्रावस्ती में कलेजा कंपा देने वाली घटना : बंद कमरे में फंदे से झूलती मिली किशोरी की लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सिरसिया(श्रावस्ती), अमृत विचार : सिरसिया थाना क्षेत्र के चिल्हरिया मोड़ स्थित एक मकान में शनिवार को पूजा वर्मा (15) पुत्री रामशंकर वर्मा का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूजा घर पर मौजूद थी, जबकि उसके पिता रामशंकर रिक्शा चलाने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पूजा छत पर चली गई। कुछ देर बाद उसकी छोटी बहन ने अपनी मां को बताया कि उसकी दीदी छत पर फंदे से लटकी हुई है। परिजन तत्काल छत पर पहुंचे, जहां किशोरी फंदे से लटकी मिली। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना सिरसिया पुलिस को दी। 

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिनगा भेज दिया। एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : काल बनकर आया रक्षाबंधन: बहनोई के डिब्बे वाले सांप ने भाई को डसा, मातम में बदलीं खुशियां

संबंधित समाचार