काल बनकर आया रक्षाबंधन: बहनोई के डिब्बे वाले सांप ने भाई को डसा, मातम में बदलीं खुशियां

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

झाड़-फूंक के चक्कर में बिगड़ती गई हालत,तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बच सकी जान

हरदोई, अमृत विचार : रक्षाबंधन की खुशियां जिंदगी भर का गम छोड़ गई। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने आई थी, लेकिन इसी दौरान घर में लाया गया सांप भाई की मौत का सबब बन गया। बहन को समझ में नहीं आ रहा है कि मज़ाक में की गई नादानी उसके भाई को हमेशा-हमेशा के लिए उससे छीन लेगी। पूरे घर में कोहराम बरपा है।

बताया गया है कि पिहानी कस्बे के कटरा बाज़ार निवासी  विनोद रस्तोगी पुत्र विजय रस्तोगी की बहन अनीता रस्तोगी पति राजू रस्तोगी निवासी बबराला, जिला संभल के साथ शुक्रवार को भाई के राखी बांधने आई हुई थी। राजू रस्तोगी स्नैक रेस्क्यूअर (सांप पकड़ना) हैं। वह एक डिब्बे में सांप ले आया था। जैसा कि बताते है कि विनोद सांप को देखकर उसके साथ हंसी-मजाक करने लगा। उसने उसे अपने हाथ में लपेटा,उसी बीच उसने हाथ में डंस लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। 

झाड़-फूंक के कारण इलाज में हुई देरी

बहनोई राजू उसेसीएचसी पिहानी लेकर पहुंचा,लेकिन वहां की गगई जल्दबाज़ी में विनोद को झाड़-फूंक कराने के लिए कोतवाली के थमरवा गांव ले गए। लेकिन हालत बिगड़ती रही और उसी बीच विनोद की मौत हो गई। देखते ही देखते रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। विनोद की शादी नहीं हुई थी। घर वालों ने आपसी रज़ामंदी पर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव घर उठा ले गए।

यह भी पढ़ेंः नेपाल की त्रासदी को लेकर महराजगंज में बढ़ी टेंशन, नदियों का जलस्तर बढ़ा; प्रशासन अलर्ट

संबंधित समाचार