Kannauj Gold Smuggling : थानाध्यक्ष की गाड़ी में कार ने मारी टक्कर, 16 करोड़ सोना बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
On

कन्नौज में पुलिस की सरकारी कार में ब्रेजा की टक्कर के बाद 10.37 किलो सोना बरामद हुआ। करीब 15.39 करोड़ रुपये कीमत के सोने के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जीएसटी और कस्टम विभाग जांच कर रहे हैं। सोने के नेपाल कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।

कन्नौज, अमृत विचार, Kannauj Gold Smuggling:  थाना प्रभारी की सरकारी कार में तालग्राम थाना क्षेत्र में निकवा के निकट ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार से  10 किलो 37.32 ग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किये है जो गोरखपुर से दिल्ली ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को पकड़ा है। बरामद सोने की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार सवार सोना तस्करी कर ले जा रहे थे। सूचना पर मामले की जांच में कस्टम एवं सीमा शुल्क निवारण के अलावा जीएसटी विभाग जांच कर रही है।

बताया जाता है कि सकरावा थाना प्रभारी भागमल सिंह शुक्रवार की रात करीब दो बजे कांवड यात्रा निपटाने के बाद हमराह सिपाहियों के साथ कन्नौज से लौट रहे थे। कार को सिपाही लोकेंद्र सिंह चला रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे निकवा के पास एक ब्रेजा कार ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि पुलिस चोटिल नहीं हुई। 

जानकारी पर थाना प्रभारी तालग्राम रंजना पांडेय हमराह सिपाहियों के साथ भी मौके पर पहुंच गई‌। उन्होंने टक्कर मारने वाली कार की तलाशी ली तो इस दौरान भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। सूचना पर जीएसटी एसी हरे कृष्ण राय, राजकर अधिकारी राजेश कुमार, संचल दल प्रभारी प्रदीप कुमार और कस्टम एवं सीमा शुल्क निवारण विभाग लखनऊ टीम के अधीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी, मदन गोपाल शुक्ला, अशोक कुमार निरीक्षक सचिन द्विवेदी की जांच पड़ताल की। 

जनपद महाराजगंज थाना ठूठीवरी गांव निवासी कार चालक संदीप जयसवाल और नेपाल जिला पल्पा थाना हुगी निवासी सरोज पंथ को‌ हिरासत में लेकर लखनऊ ले जा रहे हैं। सोना कहां से लाया गया। इसे दिल्ली किसके पास पहुंचाया जाना था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही मामले स्पष्ट हो सकेगा।

जानिए क्या बोले पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया की तालग्राम पुलिस ने कार से 15 करोड़ 39 लाख रुपए कीमत का सोना बरामद किया है। युवकों की तरफ से कोई कागजात ना दिखा पाने पर तस्करी का संदेह हुआ तो जीएसटी और कस्टम विभाग की टीम को बुलाया गया। कस्टम विभाग से चार लोगों की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

माना जा रहा है यह सोना नेपाल के रास्ते लाया गया इसलिए नेपाल का कनेक्शन भी लग रहा है आरोपियों के पास से नेपाली करेंसी भी थोड़ी सी बरामद हुई है कस्टम टीम की जांच में यह पाया जाता है कि सोना विदेश से लाया गया है तो उनके विभाग के स्तर पर कार्रवाई की जाएगी यदि देश से जुड़ा कुछ मामला आता है तो पुलिस की तरफ से उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-UP Sugar Stock: चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई

 

संबंधित समाचार