Kanpur News : फर्जी अफसर बन बैंक से लिया 14 लाख का लोन! कूटरचित सैलरी स्लिप से बैंक को लगाया चूना, 9 महीने बाद गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
On

खुद को पशु जैविक औषधि संस्थान का उपनिदेशक बता बैंक में लगाई थी फर्जी सैलरी स्लिप

कानपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए SBI से 14 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेने वाले आरोपी शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को सरकारी संस्थान का उपनिदेशक बताकर फर्जी सैलरी स्लिप लगाई थी।

कल्याणपुर/कानपुर, अमृत विचार। एसबीआई की आईआईटी स्थित शाखा में कूटरचित दस्तावेज लगाकर 14 लाख का लोन लेने वाले शातिर को शनिवार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने खुद को पशु जैविक औषधि संस्थान का उपनिदेशक बता फर्जी सैलरी स्लिप लगा लोन हासिल किया था।

तात्या टोपे नगर के रविदासपुरम निवासी शिवम ने जनवरी 2023 में आईआईटी कानपुर स्थित एसबीआई की शाखा से 14 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया था। शिवम ने बैंक में खुद को पशु जैविक औषधि संस्थान का उपनिदेशक बताते हुए सैलरी स्लिप लगाई थी। लोन प्राप्त करने के बाद शिवम द्वारा किस्त न जमा करने पर जब बैंक ने उससे संपर्क किया, तो वह टालमटोल करने लगा।

जिस पर बैंककर्मी शिवम के दस्तावेजों का सत्यापन करने पशु जैविक औषधि संस्थान पहुंचे, जहां उन्हें शिवम नाम के किसी भी व्यक्ति के नौकरी न करने के साथ ही, लोन के लिए लगाई गई सैलरी स्लिप भी फर्जी होने की जानकारी हुई, जिसके बाद बैंक के ऑपरेशन मैनेजर चिन्मय आदित्य मिश्रा ने नवंबर 2025 में कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने नौ माह बाद आरोपी शिवम को मुखबिर की सूचना पर गूबा गार्डन क्रासिंग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर में जापान की दस्तक! यामानाशी के गवर्नर का जोरदार स्वागत, यूपी-जापान रिश्तों को मिली नई उड़ान

 

संबंधित समाचार