Special Train: रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, कानपुर होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा टाइमटेबल

Amrit Vichar Network
On

सूबेदारगंज-शकूरबस्ती के बीच विशेष ट्रेनों के कई फेरे, कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी से गुजरेंगी

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सूबेदारगंज और शकूरबस्ती के बीच कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी होकर गुजरेंगी। 25 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तिथियों पर इनका संचालन होगा।

कानपुर, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरने वाली इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 02275 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती स्पेशल 25, 28 और 30 अगस्त 2026 को संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02276 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज स्पेशल 26, 29 और 31 अगस्त को चलेगी। इस ट्रेन में सात एसी थर्ड, चार सामान्य, सात स्लीपर और दो पार्सल कोच लगाए जाएंगे।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04147 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती स्पेशल 26 अगस्त को एक फेरा लगाएगी। इसकी वापसी में गाड़ी संख्या 04148 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज स्पेशल 27 अगस्त को चलेगी। इस ट्रेन में छह थर्ड एसी, एक सेकंड एसी, पांच सामान्य, आठ स्लीपर और दो पार्सल कोच होंगे।

वहीं गाड़ी संख्या 04164 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज स्पेशल 28 अगस्त को एक फेरा लगाएगी। इसमें चार एसी थर्ड, तीन एसी इकोनॉमी, दो एसी सेकंड, एक एसी फर्स्ट, चार सामान्य, छह स्लीपर और एक पार्सल कोच रहेगा।

कानपुर से रात 10:50 बजे गुजरेगी स्पेशल ट्रेन

सूबेदारगंज से चलने वाली स्पेशल ट्रेन रात 8:10 बजे रवाना होगी। यह फतेहपुर रात 9:15 बजे और कानपुर सेंट्रल रात 10:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद इटावा रात 12:55 बजे, टूंडला रात 2:20 बजे, अलीगढ़ सुबह 4:50 बजे और दिल्ली सुबह 8:15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का अंतिम पड़ाव शकूरबस्ती सुबह 10 बजे होगा।

वापसी में कानपुर शाम 6:45 बजे पहुंचेगी

वापसी में ट्रेन शकूरबस्ती से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। दिल्ली दोपहर 12:35 बजे, अलीगढ़ 2:10 बजे, टूंडला 3:40 बजे और इटावा शाम 4:38 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल शाम 6:45 बजे, फतेहपुर शाम 7:48 बजे और सूबेदारगंज रात 10:30 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:-UP Sugar Stock: चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार