Pilibhit News : पीलीभीत में दो पक्षों के झगड़े में फायरिंग, मंदिर जा रहे पालिकाकर्मी के सीने में लगी गोली
घायल धर्मेंद्र कुमार नगरपालिका में आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं-मंदिर जाते वक्त हुई घटना
घटनाक्रम शुक्रवार रात का है। मुहल्ला हबीबुल्लाह खां शुमाली में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। इस बीच नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार मंदिर जा रहे थे। एक गोली सीधे उनके सोने पर आकर लगी। गोली लगते ही वह गश खाकर सड़क पर गिर पड़े।
अमृत विचार : पीलीभीत के बीसलपुर कस्बे में दो पक्षों के झगड़े में गोली चल गई। मंदिर जा रहे एक राहगीर धर्मेंद्र कुमार के सीने में गोली लगी। वह सड़क पर गिर पड़े। मुहल्ले में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ धर्मेंद्र कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
घटनाक्रम शुक्रवार रात का है। मुहल्ला हबीबुल्लाह खां शुमाली में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। इस बीच नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार मंदिर जा रहे थे। एक गोली सीधे उनके सोने पर आकर लगी। गोली लगते ही वह गश खाकर सड़क पर गिर पड़े।
रात 8 बजे का मामला
धर्मेंद्र नगर पालिका में आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं और सुभाष पार्क की देखरेख करते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब आठ बजे वह गुलेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। वह वहां से निकल रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई और उनके सीने में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
पुलिस को घटना पर संदेह
सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है। घायल ने गोली रात आठ बजे लगने की बात बताई, जबकि पुलिस को सूचना रात करीब 12 बजे दी गई। विवाद में शामिल लोगों की पहचान के साथ ही घटना की वास्तविक वजह और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- बरेली में आयुष्मान कार्ड का बड़ा फर्जीवाड़ा, एसआईटी जांच की तैयारी
