Bareilly News : बरेली में रक्षाबंधन पर भाजपा नेता सचिन कश्यप की हत्या, चाकुओं से गोदकर मार डाला
सरेआम हत्याकांड से थर्रा गया इलाका, कत्ल करके आसानी से फरार हो गए हत्यारोपी
घटनाक्रम सुभाषनगर क्षेत्र के बंसी नगला गांव का है। रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सचिन पर चाकू और छुरी से हमला कर हमला कर दिया। घायल सचिन कश्यप जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। खून से लथपथ होकर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सरेआम हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
अमृत विचार : बरेली में रक्षाबंधन पर एक दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है। भाजपा नेता सचिन कश्यप की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हमलावर आसानी से फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस फोर्स पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
घटनाक्रम सुभाषनगर क्षेत्र के बंसी नगला गांव का है। रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सचिन पर चाकू और छुरी से हमला कर हमला कर दिया। घायल सचिन कश्यप जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। खून से लथपथ होकर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सरेआम हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
किराये पर रहता था परिवार
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सचिन का परिवार करीब दो दशक से किराये के मकान में रहता आ रहा है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश होने की बात सामने आ रही है। सचिन पर हमला सुनियोजित तरीके से किया गया, जिससे उसे भागने का भी मौका नहीं मिला।
खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्याकांड का पता चलते ही किला के सीओनीतेश सारंग भी घटनास्थल पर पहुंचे।
सीओ ने गठित की जांच टीमें
पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी को टीमें गठित कर दीं हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई है। वारदात में कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। सभी पहलुओं पर हत्याकांड की जांच जारी है।
सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर सतीष जैन ने बताया कि बंसी नगला में देर रात पुराने विवाद के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या की घटना सामने आई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवा दिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है ।
ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष थे सचिन
सचिन कश्यप भाजपा से जुड़े थे। वह मढ़ीनाथ मंडल के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। जिस तरह से त्योहार के दिन सचिन की हत्या की गई है-इस कांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सरेआम एक युवक को चाकुओं से वार करके मौत के घाट उतार दिया गया।
इसे भी पढ़ें-नेपाल में तबाही के बीच पीएम बालेन शाह का बड़ा बयान, बोले- विदेशी मदद ठुकराने का प्रचार भ्रामक; भारत-चीन से लगातार समन्वय
