देवरिया में विकास की बयार, सीएम योगी ने 305 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को पूर्वांचल दौरे पर रहेंगे। देवरिया-गोरखपुर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे और बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लेंगे।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पूर्वांचल के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री देवरिया और गोरखपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान वह बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बांसडीह, बैरिया और सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की जाएगी। 

मुख्यमंत्री देवरिया के सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्रों में करीब 305 करोड़ रुपये की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और सहायता राशि भी वितरित की। 

गोरखपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण

सीएम योगी गोरखपुर में मुख्यमंत्री बशारतपुर स्थित कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इन 170 परियोजनाओं की कुल लागत करीब 130.73 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए संबंधित विभागों ने कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

ये भी पढ़ें : 
 
बलिया के बाढ़ प्रभवित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM योगी, देखेंगे हालात, पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री'

संबंधित समाचार