Janmashtami 2026 : जयपुर और दिल्ली में तैयार गुलाबी पोषक से बांके बिहारी जी का होगा श्रृंगार, कीमत जानकर आप भी रह जाएगें हैरान 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सवा लाख की गुलाबी पोशाक, जयपुर और दिल्ली के कारीगरों ने की कारीगरी 

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी जी का खास श्रृंगार किया जाएगा। जयपुर और दिल्ली में तैयार गुलाबी पोशाक से ठाकुर जी का श्रृंगार होगा। पोशाक की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

मथुरा। ब्रज धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बांके बिहारी मंदिर में इस बार जन्माष्टमी पर्व 4 सितंबर को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी ने बताया कि इस पावन अवसर पर ठाकुर जी भक्तों को सखी श्रृंगार और ग्वाला रूप में दर्शन देंगे।

करीब 1.25 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही पोशाक जन्माष्टमी पर बांके बिहारी जी को धारण कराने के लिए जयपुर और दिल्ली के कारीगरों द्वारा विशेष अद्भुत पोशाक तैयार की जा रही है। पोशाक पर बारीक कढ़ाई के साथ गायों की आकृति उकेरी जा रही है। 

पुजारी के अनुसार, इस विशेष गुलाबी पोशाक को तैयार कराने में लगभग 51 हजार से 1.25 लाख रुपये तक की लागत आ रही है। साल में सिर्फ एक बार होने वाली मंगला आरती जन्माष्टमी की रात ठीक 12 बजे गर्भगृह में गोस्वामी समाज द्वारा ठाकुर जी का महाअभिषेक संपन्न कराया जाएगा। 

इसके ठीक एक घंटे बाद, रात 1:55 बजे वर्ष में केवल एक बार होने वाली प्रसिद्ध 'मंगला आरती' आयोजित की जाएगी। मंगला आरती के बाद पूरी रात मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे। सुबह 6 बजे ठाकुर जी को विश्राम दिया जाएगा। 

इसके बाद सुबह 8 बजे पुनः कपाट खुलेंगे और नंदोत्सव की शुरुआत होगी। इस दौरान ठाकुर जी भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं को ब्रजमोहन रूप में दर्शन देंगे। इसके बाद शाम की सेवा में पुनः गर्भगृह से भक्तों को दर्शन प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें : 
हरिद्वार में जन्माष्टमी की धूम, भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम; हर जगह बनाये गए चेकिंग पॉइंट 

संबंधित समाचार