Janmashtami 2026 : प्राचीन राम मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव, दिनभर अभिषेक-कीर्तन, रात 12:30 बजे होगी महाआरती

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

Janmashtami 2026: प्राचीन राम मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दिनभर अभिषेक और कीर्तन होंगे, जबकि रात 12:30 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद महाआरती होगी।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में  प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री रामचंद्र मंदिर, रामलीला मोहल्ला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 4 एवं 5 सितंबर को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया जाएगा। इस महोत्सव के दोनों दिनों में शाम से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न स्थानों से आए विख्यात भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

आपको बता दें कि मंदिर के महंत विवेक शर्मा ने बताया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत एवं मुख्य पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा। जबकि 5 सितंबर को श्रीकृष्ण नंदोत्सव के रूप में महोत्सव आयोजित किया जाएगा। दोनों दिवस मंदिर में प्रातः 4 बजे मंगला आरती, भव्य श्रृंगार एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। 

महोत्सव के दोनों दिनों रात्रि 12 बजे आतिशबाजी, ढोल, घंटे एवं घड़ियाल की मंगल ध्वनि के बीच ठाकुर जी की महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को पंचामृत एवं छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया है।भजन संध्या में काशीपुर से शुभम तिलकधारी, मुरादाबाद से दिव्या शर्मा, रुद्रपुर से अमन सांवरिया तथा मुरादाबाद का प्रिंस म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं हल्द्वानी के बाबरा आर्ट द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनोहारी एवं आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। 

ये भी पढ़ें : 
नैनीताल-काठगोदाम हाईवे पर भूस्खलन और पेड़ गिरने से खतरा, पुलिस-NHAI की टीमें तैनात

संबंधित समाचार