मूसलाधार बारिश से थमी सरोवर नगरी की रफ्तार, सुनसान पड़े पर्यटन स्थल, जनजीवन प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

अमृत विचार, नैनीताल : सरोवर नगरी में बीती रात से जबरदस्त बारिश हो रही है। सामान्य जनजीवन प्रभावित हो चला है। नाले उफान पर हैं और कई सड़कों पर जलभराव हुआ है। वही हल्द्वानी- अल्मोड़ा राजमार्ग पर बारिश के चलते भूस्खलन हो रहा है, बोल्डर व मलवा सड़कों पर आ रहा है।

सड़क पर बाइक सवार
भारी बोल्डरों के बीच से
रास्ता पार करता
स्कूटी सवार

मंगलवार को मानसून का जबरदस्त रूप देखने को मिला है। बीती रात से दोपहर दो बजे तक बारिश जारी है। पूरी रात हल्की से मध्यम बारिश होती रही तो सुबह से मूसलाधार बारिश जारी है। जिसका सामान्य जीवन पर बुरा असर पड़ा है। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए हैं, सबसे बुरी स्थिति दिहाड़ी मजदूरों की है, वह काम । लोअर मालरोड में जलभराव हुआ है। नाले पूरी तरह उफान पर है। झील का जलस्तर बढ़ने से जल निकासी शुरू कर दी गई है।

झील में कूड़ा कचरा जाने का क्रम जारी है। पर्यटन गतिविधियां ठप हैं । नगर सैर पर पहुंचे सैलानी होटलों में दुबकने को मजबूर हैं। पिछले 24 घंटे में 75 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन बारिश की संभावना बनी रहेगी।

 

 

नैनीताल दो
उत्तराखंड: भवाली रोड पर वीरभट्टी पुल के पास मलबा आने से सड़क बंद

 

यह भी पढ़ें : सीतापुर में हिंदुस्तान प्लाईवुड फैक्ट्री पर केंद्रीय जांच टीम की छापेमारी, जांच से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार