Barabanki News: पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी से हड़कंप, 20 लाख के जेवर और 75 हजार नकदी पर हाथ साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी के बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र के रामपुर तेलियानी गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक होमगार्ड के घर को निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और कमरे में रखे दो बक्से उठाकर छत पर ले गए। पीड़ित के मुताबिक, बक्सों में सोने के हार, चेन समेत करीब 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात और 75 हजार रुपये की नकदी रखी थी। वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Panic police personnel's

रामपुर तेलियानी गांव निवासी वीर प्रताप सिंह होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात घर के पुरुष सदस्य मकान के बाहर सो रहे थे, जबकि उनकी मां और रक्षाबंधन के पर्व पर मायके आई बहन घर के अंदर सो रही थीं। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोर कमरे में रखे दोनों बक्सों को उठाकर छत पर ले गए और वहां से एक बक्सा लेकर फरार हो गए।

jewelry 20 lakh

मंगलवार सुबह वीर प्रताप सिंह की मां कमरे में पहुंचीं तो वहां रखे दोनों बक्से गायब मिले। इसके बाद परिजनों ने छत पर जाकर तलाश की तो एक बक्सा छत पर पड़ा मिला, जबकि दूसरा बक्सा चोर अपने साथ ले गए थे। छत पर मिले बक्से से कपड़े बिखरे हुए थे। परिजनों ने जब सामान की जांच की तो जेवरात और नकदी गायब मिली। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई है। इसके अलावा करीब 75 हजार रुपये नकद भी चोरी होने की बात कही गई है।

jewelry worth ₹20 lakh and ₹75,000 in cash stolen.

घटना के बाद पीड़ित वीर प्रताप सिंह ने रामनगर थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने, चोरी गए जेवरात और नकदी बरामद करने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश कर रही है। 

_Barabanki theft

साथ ही घटना के खुलासे के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। होमगार्ड के घर में हुई लाखों रुपये की चोरी के बाद गांव में भी चिंता बढ़ गई है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती घर में छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों तक पहुंचने और चोरी गए लाखों के जेवरात व नकदी बरामद करने की है।

ये भी पढ़ें : 
नौनिहालों के बीच शराब का ठेका! 17 सालों से चल रही दुकान के बगल में खोल दिया स्कूल, अब उठे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

संबंधित समाचार