सुलतानपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : डीएम ने बदले 5 एसडीएम के कार्यक्षेत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

अंशुल हिंदल को लंभुआ और विनीत कुमार को कादीपुर की कमान

सुलतानपुर, अमृत विचार : जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादले के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे अंशुल हिंदल को लंभुआ का नया उपजिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, लंभुआ में एसडीएम पद पर तैनात रहीं प्रीति जैन को अपर उपजिलाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिप्टी कलेक्टर रहे विनीत कुमार को कादीपुर का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। कादीपुर की उपजिलाधिकारी रहीं मंजुल मयंक को जयसिंहपुर में उपजिलाधिकारी न्यायिक का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रहे संजय अग्रहरि को लंभुआ में उपजिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल को तहसील स्तर पर कामकाज में तेजी और व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नए अधिकारियों के सामने राजस्व मामलों के निस्तारण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर लागू कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः Sitapur News: पत्नी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, घंटों समझाने के बाद पुलिस ने ऐसे बचाई जान

संबंधित समाचार