यूपी के 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 25 हजार रुपये के साथ 2 साल का सेवा विस्तार; देखें पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

यूपी के 61 शिक्षकों की मेहनत को सलाम, 5 सितंबर को सीएम योगी करेंगे सम्मानित; मिलेगा नकद पुरस्कार और 2 साल का सेवा विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए किया गया है। इन सभी शिक्षकों को बच्चों के बेहतर शैक्षिक विकास और विद्यालय में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को लखनऊ के लोकभवन ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

पुरस्कार के रूप में प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आदेश जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अलग-अलग जिलों से 61 शिक्षकों का चयन

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक दोनों शामिल हैं। ये शिक्षक प्रदेश के अलग-अलग जिलों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत हैं।

इन शिक्षकों का चयन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने, विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास और अन्य उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर किया गया है। राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक 13, 14, 18 और 19 अगस्त को हुई थी। इन बैठकों में जिलों से भेजे गए प्रस्तावों पर विचार करने के बाद शिक्षकों के नाम तय किए गए।

समिति की संस्तुति के आधार पर शासन ने अब सभी 61 नामों को अंतिम मंजूरी दे दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने चयनित शिक्षकों और उनके विद्यालयों की जिलेवार सूची भी जारी कर दी है।

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

चयनित सभी शिक्षकों को 5 सितंबर को राज्य स्तर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के साथ मिलने वाला दो वर्ष का सेवा विस्तार भी चयनित शिक्षकों के लिए बड़ी उपलब्धि है।

राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 की जिलेवार सूची
जिला शिक्षक का नाम पद विद्यालय
आगरा संगीता शर्मा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय धनौली अकोला
अलीगढ़ अमर सिंह प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरावद अतरौली
अंबेडकरनगर राम मिलन गुप्ता सहायक अध्यापक कंपोजिट उच्च विद्यालय नसीरपुर छितौना
अमरोहा गीता वर्मा सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय चौबारा गजरौला
अयोध्या पंकज कुमार द्विवेदी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय ठेऊंगा सोहावल
आजमगढ़ प्रदीप कुमार सिंह सहायक अध्यापक कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर कोयलसा
बहराइच प्रीती मिश्रा सहायक अध्यापक पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवापदुम पयागपुर
बलिया अजीत कुमार श्रीवास्तव सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद मुरली छपरा
बलरामपुर सलमा खान सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर बलरामपुर
बाराबंकी राहुल कुमार शुक्ल प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बहुता त्रिवेदीगंज
भदोही उर्मिला देवी सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमईपुर भदोही
बिजनौर रचना कपूर सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली छोईया हल्दौर
बदायूं किरन देवी प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली अम्बियापुर
बुलंदशहर जूली मलिक सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय स्याना स्याना
चंदौली उषा सिंह सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर शहाबगंज
चित्रकूट हरीशंकर त्रिपाठी प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा मानिकपुर
एटा ओमबीर सिंह प्रधानाध्यापक पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) पिदौरा मारहरा
इटावा वीरेंद्र सिंह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय ताखा
फर्रुखाबाद गीता वर्मा सहायक अध्यापक कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अमानाबाद कमालगंज
फतेहपुर आनंद कुमार मिश्र सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर ऐरायां
गौतमबुद्ध नगर अर्चना पांडेय सहायक अध्यापक कंपोजिट स्कूल पर्थला खंजरपुर बिसरख
गाजियाबाद ज्योत्सना गोस्वामी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय ननकागढ़ी राजापुर
गाजीपुर संतोष कुशवाहा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्या मनिहारी
गोंडा सुनीत मित्र पांडेय प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय गोकुला नवाबगंज
गोरखपुर नवीन कुमार त्रिपाठी सहायक अध्यापक प्रथम पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय उनवल बांसगांव
हमीरपुर नीतिराज सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय चुनकी का डेरा सुमेरपुर
हापुड़ शुचि त्यागी सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय पिपलैड़ा धौलाना
हरदोई विजया अवस्थी सहायक अध्यापक संविलियन विद्यालय मंसूरनगर पिहानी
हाथरस पल्लवी चतुर्वेदी सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय सासनी (मुख्यमंत्री अभ्युदय) सासनी
जौनपुर संजय कुमार मिश्र प्रधानाध्यापक कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियांव मुंगरा बादशाहपुर
झांसी प्रीति श्रीवास्तव सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय पठाकरका बंगरा
कन्नौज सुमन लता यादव प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ
कानपुर देहात विनीत कुमार मिश्र सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय अंता रसूलाबाद
कानपुर नगर डा. कामायनी शर्मा सहायक अध्यापक संविलियन विद्यालय औरौताहरपुर ककवन
कासगंज धनंजय प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर लाला कासगंज
कौशांबी सुमन कुशवाहा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर नेवादा
लखीमपुर खीरी प्रमोद कुमार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रतासिया बेहजम
ललितपुर प्रीति गुप्ता प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय चौकी बस स्टैंड बिरधा
लखनऊ विनीता सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय अमेठी उर्दू गोसाईंगंज
महाराजगंज राजेश कुमार उपाध्याय सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव पनियरा
महोबा ओमप्रकाश तिवारी सहायक अध्यापक कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट बिलखी कबरई
मैनपुरी सीमा कुमारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय महटौली घिरोर
मऊ अनिल कुमार मौर्य सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर रानीपुर
मेरठ प्रतिभा रानी भारती सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय हर्रा सरूरपुर
मीरजापुर दयानंद मिश्र प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सिद्धी पहाड़ी
मुरादाबाद सुनीता रानी सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसवां गौड़ भगतपुर
पीलीभीत सय्यदा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु मरौरी
मुजफ्फरनगर आरती शर्मा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रुस्तमगढ़ सदर
प्रतापगढ़ डा. देवेंद्र सिंह सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय बरना बिहार
प्रयागराज राम लखन मौर्य सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा प्रतापपुर
रामपुर वैलेंटीना विक्टर प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय अहमद नगर रामपुर नगर
संभल बृजकिशोर प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर गुन्नौर
शाहजहांपुर अरुण कुमार गुप्ता सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय धनौरा ददरौल
शामली दिनकर चौहान प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय गंगेरू-1 कांधला
श्रावस्ती अमिता टंडन प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय राजपुर रानी टंडवा
सिद्धार्थनगर महेश कुमार सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा हरिहरपुर रानी
सीतापुर अतुल शर्मा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय अडवेनिया ग्रांट एलिया
सोनभद्र मीरा सिंह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह चोपन
सुलतानपुर सत्येंद्र कुमार सिंह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर प्रतापपुर कमैचा
उन्नाव प्रीति भारती सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवलगंज हसनगंज
वाराणसी नीलम राय सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मंडुआडीह काशी विद्यापीठ

यह भी पढ़ेंः लखनऊ यूनिवर्सिटी के BBA-BCom-MBA छात्रों को मिलेगा Harvard का गुरुमंत्र, 2026-27 से निशुल्क डिजिटल एक्सेस

संबंधित समाचार