सरयू किनारे दिखेगी रामायण की पूरी कहानी, 25 फीट का रावण बनेगा अयोध्या के नए थीम पार्क की पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

गुप्तार घाट के पास तेजी से आकार ले रहा रामायण थीम पार्क, राम दरबार से लेकर सातों कांडों के प्रमुख प्रसंग मूर्तियों में होंगे जीवंत

अयोध्या, अमृत विचार: अयोध्या में रामायण की कथा अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक नए अंदाज में देखने को मिलेगी। गुप्तार घाट के पास सरयू तट पर तैयार हो रहा भव्य रामायण थीम पार्क। पार्क में रामायण के प्रमुख प्रसंगों को बड़ी और आकर्षक मूर्तियों लगाई जा रही हैं। जिसे देखकर लगता है की रामायणकाल के सभी पात्र जीवंत रूप ले रहे हो। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को रामायण काल की कथा का दृश्यात्मक अनुभव मिल सकेगा।

Ayodhya Ramayan Theme Park (2)

पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण 25 फीट ऊंची रावण की प्रतिमा होगी। युद्ध मुद्रा में तैयार की जा रही यह विशाल प्रतिमा लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके अलावा पार्क में राम दरबार के साथ भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की भव्य प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।

Ayodhya Ramayan Theme Park (3)

सातों कांडों के प्रमुख प्रसंग दिखेंगे

रामायण थीम पार्क में रामायण के सातों कांडों के प्रमुख प्रसंगों को मूर्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इन प्रसंगों को इस तरह प्रदर्शित किया जा रहा है कि श्रद्धालु और पर्यटक रामायण की कथा को करीब से महसूस कर सकें। विशाल प्रतिमाओं और दृश्यात्मक प्रस्तुति के जरिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को दर्शाने की तैयारी है।

Ayodhya Ramayan Theme Park

सरयू तट पर बनेगा नया पर्यटन आकर्षण

गुप्तार घाट के समीप सरयू तट पर विकसित हो रहा यह थीम पार्क अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को एक नया आयाम देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रामायण से जुड़े प्रसंगों की भव्य प्रस्तुति के चलते यह स्थान श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का नया केंद्र बन सकता है।

अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं के बीच रामायण थीम पार्क अपनी विशिष्ट थीम और विशाल प्रतिमाओं के कारण अलग पहचान बनाने की तैयारी में है। 25 फीट ऊंची रावण प्रतिमा, राम दरबार और सातों कांडों के प्रमुख प्रसंग पार्क की सबसे खास विशेषताओं में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ेंः देश की सबसे बड़ी रामलीला में पहली बार... फिल्मी कलाकारों के साथ 3 साल के बच्चे करेंगे अभिनय, दिल्ली में दिखेगा भव्य राममंच

संबंधित समाचार