Budaun News : फंदे पर मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या करने का आरोप
गांव सेनपुर के पास पेड़ पर मिला शव, परिजनों ने एक महिला और उसके परिजनों पर लगाया आरोप
बदायूं के दातागंज क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते महिला और उसके रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बदायूं, अमृत विचार। एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। परिजन मौके पर पहुंचे। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मामला कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव सेनपुर का है। मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव निवासी राकेश (35) पुत्र मैकू लाल का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका देखा तो उनके परिजनों को सूचित किया। चीत्कार करते परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां मृतक के चाचा हरिश्चंद्र ने बताया कि लगभग ढाई साल पहले राकेश की पत्नी की मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं। राकेश का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हरिश्चंद्र ने महिला, उसके पति और रिश्तेदाों पर राकेश की हत्या करके शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
ये भी पढ़ें - Bareilly News : सीएम ग्रिड योजना के तहत श्यामगंज से महर्षि कश्यप चौक तक हटेंगे अवैध कब्जे, 58 को नोटिस
