राहुल गांधी पर मुकदमे के बाद गरमाई सियासत, यशपाल आर्य समेत कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली पहुंच जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

शुद्धिकरण कराने वालों और कथित एआई वीडियो फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी, अमृत विचार: रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हुए शुद्धिकरण हवन और इसके बाद राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने से उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने शुद्धिकरण कराने वालों व कथित फर्जी एआई वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि रामलीला मैदान में हवन-पूजन कर कथित तौर पर शुद्धिकरण करने और बाद में एआई से तैयार कथित भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामले में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। 

कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पुलिस को दोनों मामलों में समान रूप से निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि एक मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर दिया, लेकिन जिस घटना को लेकर कांग्रेस लगातार कार्रवाई की मांग कर रही है, उसमें अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। आर्य ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पीछे हटने वाली नहीं है और प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पुलिस अधिकारियों से मिले।

नेताओं ने कथित शुद्धिकरण प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और कथित एआई वीडियो की तकनीकी जांच कराने की मांग रखी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘विजय शंखनाद रैली’ हुई थी। इसके बाद मैदान में हवन-पूजन कर शुद्धिकरण किए जाने का मामला सामने आया था। कांग्रेस ने इसे सामाजिक और जातिगत भेदभाव से जोड़ते हुए विरोध शुरू किया था। वहीं दूसरी ओर शुद्धिकरण कराने वाले पक्ष ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर आपत्ति जताई है। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगातार तेज हो रहे हैं।

राहुल गांधी पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा
शुद्धिकरण विवाद के बीच हल्द्वानी निवासी अमित कुमार की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी पर मामले को जातिगत रंग देने और वाल्मीकि समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस ने आंदोलन करके का किया ऐलान
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे और शुद्धिकरण प्रकरण में कथित दोहरे मापदंड के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी नेताओं के अनुसार 7 सितंबर को देहरादून में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि शुद्धिकरण कराने वालों और कथित फर्जी एआई वीडियो के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था और शुद्धिकरण व कथित फर्जी वीडियो के मामले में कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस ने इस मामले में पहले भी पुलिस को तहरीर देकर जांच और मुकदमे की मांग की थी।

ये भी पढ़ें : अब बिना इंटरनेट के भी Payment Possible, PhonePe के इस फीचर से ऐसे करें भुगतान; ऐसे करें रजिस्टर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल