Moradabad News : चारा लेने जा रही 17 वर्षीय किशोरी पर आदमखोर तेंदुए का हमला, बाल-बाल बची जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

दहशत में ग्रामीण, बरछी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने किया पीछा; गन्ने के खेत में घुस गया तेंदुआ

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में चारा लेने जा रही किशोरी पर आदमखोर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया।

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। बलिया गांव में आदमखोर तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा है। सोमवार को परिवार और आसपास के लोगों के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जा रही  17 वर्षीय नेमवती पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि, नेमवती बाल-बाल बच गई। हमले के बाद वह बुरी तरह सहमी हुई है।

बताया गया कि बलिया गांव निवासी रामकिशोर की पुत्री नेमवती परिवार और आस-पड़ोस के लोगों के साथ चारा लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से वह चीखने लगी और  वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ पीछे हटकर गन्ने के खेत में जा घुस गया।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत और बढ़ गई। ग्रामीण बरछी और डंडे लेकर तेंदुए के पीछे दौड़े, लेकिन वह गन्ने के घने खेत में घुसकर आंखों से ओझल हो गया।

सूचना मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी और ड्रोन के जरिए गन्ने के खेतों में तेंदुए की लोकेशन तलाशने का अभियान चलाया।ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - Rampur News : भाखड़ा डैम के पानी को नियंत्रित करने में जुटा नहर विभाग, जानिए कैसे हो रही मरम्मत

संबंधित समाचार