अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन की मौत : हवालबाग के वडूय्या में दर्दनाक हादसा
दो महिलाओं और एक बच्चे की हुई मौत
अल्मोड़ा,अमृत विचार : हवालबाग ब्लॉक के वडूय्या गांव में भारी बारिश कहर बनकर टूटी। मंगलवार तड़के लगातार बारिश से एक मकान भरभराकर ढह गया, जिसमें दो महिलाओं और एक बच्चे की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी घर के अंदर सो रहे थे। अचानक हुए हादसे से गांव में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसडीआरएफ, राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। इधर, लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने और असुरक्षित मकानों से दूर रहने की अपील की
