Hardoi News : चारपाई पर मौत की नींद सो गया किसान, बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से हुआ हादसा   

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

हरदोई, अमृत विचार। यूपी के जिलों में इन दिनों बारिश और बाढ़ से बुरा हाल हो रखा है। कही नदी का स्तर बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त है तो कही भारी बारिश से लोग बेहाल हैं। वही हरदोई जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से चलते एक बड़ा हादसा सामने आया है जहा बेनीगंज कोतवाली के पिपरी गांव में मंगलवार को देर रात बारिश में एक घर की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई इस हादसे के वक़्त वह चारपाई पर सो रहा था। 

घर की कच्ची दीवार गिरने से हादसा 

बता दें कि यह हादसा देर रात हुआ जब एक घर की कच्ची दीवार गिर पड़ी, जिससे चारपाई पर सो रहा किसान उस  मलबे खे नीचे दब गया और उसकी वहीं मौत हो गई। बताते है कि यह घटना बेनीगंज कोतवाली के पिपरी गांव की बताई जा रही है जहा 70 वर्षीय हरिपाल पुत्र शंकर जोकि पेशे से किसान था।मंगलवार की रात अपने घर के बगल में अहाते में पड़ी चारपाई पर सो रहा था। उस दौरान देर रात हो रही बारिश के बीच उसके ऊपर अचानक कच्ची दीवार गिर पड़ी और वह उसके मलबे के नीचे दब गया। 

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस 

वही दीवार गिरने की आवाज़ सुन कर सो रहे घर वालों की नींद टूट गई। सारे के सारे दौड़ पड़े। आनन-फानन मलबा हटाने में जुट गए। उधर यूपी-112 पर कॉल होते ही वहां पुलिस पहुंच गई। हरिपाल को मलबे के नीचे से निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

यह हादसा रात के करीब 2 बजे बताया गया। वही शुरुआती जांच में दीवार काफी पुरानी होने की बात सामने आई है। इस हादसे की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने हादसे की पड़ताल की। इस घटना से किसान के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ये भी पढ़ें : 
मिहीपुरवा में जंगली जानवर ने 30 साल के युवक को बनाया निवाला, झाड़ियों में मिला शव; वन विभाग के खिलाफ आक्रोश 

संबंधित समाचार