Share Market Today: सेंसेक्स 121 अंक टूटा, एफआईआई ने बेचे 7,986 करोड़ के शेयर, जानें बाजार का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अमेरिका-ईरान तनाव का भी असर, सेंसेक्स 121 अंक टूटा; निफ्टी 24,028 के करीब, एफआईआई ने 7,986 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव देखने को मिला। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और सेंसेक्स तथा निफ्टी गिरावट के साथ खुले।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.48 अंक गिरकर 76,835.79 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 52.6 अंक टूटकर 24,027.80 अंक पर कारोबार करता नजर आया।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक नुकसान में रहे।

इसके उलट आईटीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में भी दबाव

घरेलू बाजार के साथ एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में भी मंगलवार को कमजोरी रही। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि, चीन का एसएसई कंपोजिट बढ़त में रहा।

इससे पहले सोमवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

ब्रेंट क्रूड 91 डॉलर के पार

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.76 प्रतिशत बढ़कर 91.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को बाजार के लिए दबाव बढ़ाने वाले प्रमुख कारकों में माना जा रहा है।

इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से बढ़े तनाव ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

एफआईआई की भारी बिकवाली

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 7,985.88 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

इससे पहले सोमवार को भी घरेलू बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 307.24 अंक और निफ्टी 95.25 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

मंगलवार के शुरुआती कारोबार में निवेशक अब वैश्विक बाजारों के रुख, कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः 7.8% की रफ्तार से दौड़ी भारतीय अर्थव्यवस्था, PM मोदी बोले- दुनिया संकट में, फिर भी भारत ने दिखाई ताकत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल