बहराइच न्यूज़ : बलहा में आमरण अनशन पर बैठे युवा, विद्युत की बदहाली पर किया प्रदर्शन
कई बार अनशन होने के बाद भी नहीं सुधर रही बिजली की व्यवस्था
बहराइच के मिहींपुरवा में बिजली की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ सैकड़ों लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं। वर्षों से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जनता परेशान है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बहराइच, अमृत विचार। यूपी के जिला बहराइच में बलहा विधानसभा के मिहींपुरवा विकास खण्ड परिसर में विद्युत की बदहाली को लेकर सैकड़ों लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं। लेकिन प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा। बीते कई वर्षों से विद्युत कटौती, लो वोल्टेज को लेकर जनता त्रस्त रही है तमाम बार शिकायतों के बावजूद विद्युत प्रशासन कभी पोल गिरने तो कभी तार गिरने या अन्य कोई भी बहाना बना कर टालता रहा है। और उपभोक्ता बर्दाश्त करते रहे।
ये पांच युवा कर रहे अनशन
लेकिन अब युवा 30 अगस्त से युवाओं समेत किसान, व्यापारी, अनशन पर बैठे हुए है। जिसमें 6युवा आमरण अनशन यानी अन्न जल तक का त्याग किये हैं जिनमें राहुल मदेशिया, श्रेयांश यशस्वी, उत्कर्ष प्रताप सिंह, अभय यादव, नीरज सिंह, ऋतिक सिंह शामिल हैं।
.jpg)
आन्दोलनकर्ता शासन प्रशासन से अपनी कुछ मांगे जिनमें बलहा में किसी भी स्थान पर दूसरे विद्युत उपकेंद्र का निर्माण, तथा जिस प्रकार विद्युत कटौती या लो वोल्टेज से विगत कई वर्षों से उपभोक्ताओं परेशान करते रहे और बिल 220वोल्टेज का लेते रहे है उसका पिछले 6महीने का बिल माफ हो एवं क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लोड के हिसाब से अपग्रेड किया जाय।
लोगों ने रखी छह मांगें
मिहींपुरवा नगर पंचायत के मुख्य सड़को पर रखे ट्रांसफार्मर को हटा कर किसी सेफ जगह पर विस्थापित किया जाय इससे पहले इसी के कारण से मिहींपुरवा में कई बार आग लग चुकी है लेकिन विद्युत विभाग अनजान बना हुआ है। इसी प्रकार कुछ जंगल से निकल रही विद्युत तार को अंडरग्राउंड किया जाय जिससे विद्युत व्यस्था में व्यवधान न उत्पन्न हो तथा नानपारा से आ रही तार पोल व ट्रांसफार्मर का नवीनीकरण किया जाए ताकि हल्की सी बारिश व हवा में पोल व तार गिर जाने से उपभोक्ताओं को निजात मिल सके।
राहुल मदेशिया ने बताया कि वो और उनके सहयोगी पिछले तीन दिन से विद्युत विभाग के खिलाफ अन्न जल त्याग कर अनशन पर बैठे हुए है लेकिन अभी तक प्रशासन में से कोई मिलने नहीं आया है ।नहीं किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई है जब की तमाम मीडिया के साथी व अन्य लोग जिलाधिकारी ,एसडीएम, सीएचसी अधीक्षक,सबको सूचित किए है जिसकी हम घोर निंदा करते हैं।
श्रेयांश यशस्वी ने बताया कि विद्युत व्यस्था से परेशान हो कर बहुत बार संबंधित अधिकारियों से बात किया गया लेकिन असर शून्य रहा जिससे कई बार आंदोलन की चेतावनी देने के बाद भी कोई जनप्रतिनिधि सामने नहीं आया नहीं सहयोग के लिए खड़ा हुआ जिससे विवश होकर हम लोग अन्न जल त्याग कर अनशन किए है जब तक हमारी मांगे नहीं पूरी होती तब तक वो अनशन करने को मजबूर हैं।या तो हमारी मांगे पूरी होगी या तो हमारी लाशें उठेंगी।
अभय यादव ने बताया कि हम लोग विद्युत व्यवस्था के कार्य शैली से परेशान होकर कर अन्न जल त्याग किये है ।अगर प्रशासन हमारी मांगे नहीं मानती तो हम लोग समाज हित में इस तानाशाह प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सभी लोग अपना जान कुर्बान के देंगे ।या तो हमारा हक मिलेगा या तो हमारी लाश उठेगी।
इस मामले में एक्सईएन को संपर्क किया गया तो उनका फोन नहीं लगा ।वहीं एसडीएम मिहींपुरवा से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया इस मामले में वो कुछ नहीं बता सकती एक्सईएन या अन्य संबंधित से सम्पर्क करिए। जिलाधिकारी से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मामला संज्ञान में आया है इस विषय पर बात कर जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।
ये भी पढ़ें :
Gonda transfer news : एसपी अभिषेक ने किया फेरबदल, 30 उपनिरीक्षकों को थानों में मिली तैनाती
