कुलपति की विदाई में बवाल: ABVP के विरोध से रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में हंगामा, धक्का-मुक्की के आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बरेली में शिक्षक संघ के विदाई समारोह में पहुंचे ABVP पदाधिकारी, पुराने मुकदमे वापस लेने की मांग पर शुरू हुआ विरोध; स्थिति बिगड़ने पर कुलपति को बाहर ले गए शिक्षक

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. केपी सिंह के विदाई समारोह के दौरान शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। शिक्षक संघ की ओर से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में आयोजित समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी पहुंच गए और पूर्व में संगठन के पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद शिक्षकों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि इस दौरान कुलपति और कुछ शिक्षकों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख शिक्षक कुलपति प्रो. केपी सिंह को ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल से बाहर लेकर आए। एबीवीपी पदाधिकारी मुकदमे वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर तक चले हंगामे के बाद मामला शांत हुआ और विदाई समारोह दोबारा शुरू किया गया।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. केपी सिंह ने एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री विकास गोला को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। विश्वविद्यालय में संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। इसके बाद समारोह में शिक्षकों ने कुलपति के कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उन्हें विदाई दी।

यह भी पढ़ेंः बरेली की बेटी नेहा मित्तल का दुनिया में डंका, PM मोदी समेत ग्लोबल लीडर्स के बीच AI पर हुई खास चर्चा

संबंधित समाचार