चीनी के बढ़े दाम का दिखने लगा असर : कुल्हड़ वाली चाय अब 10 की जगह 15 रुपये में

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

अयोध्या, अमृत विचार : चीनी के दामों में बढ़ोतरी का असर दिखने लगा है। छोटे होटल, ठेले और रेहड़ियों पर चाय का दाम 10 रुपये से बढ़कर 15 रुपये प्रति कप हो गये हैं। दुकानदारों का कहना है कि चीनी की कीमतों में उछाल के कारण लागत बढ़ गई है, इसलिए उन्हें मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़े।

अयोध्या धाम में रायगंज तिराहे पर चाय की दुकान लगाने वाले रमेश सिंह ने बताया कि पहले एक किलो चीनी 40-45 रुपये में मिल जाती थी, एक सप्ताह में दाम 70 रुपये के आसपास पहुंच गया हैं। मजबूरी में हमें चाय के दाम बढ़ाना पड़ गया है। रामपथ पर राम मंदिर के निकट चाय का ठेला लगाने वाले सोनू गुप्ता ने बताया कि पहले चाय की पत्ती के दाम बढ़े, कुछ ब्रांड पर दाम नहीं बढ़े तो वजन घटा दिया गया। अब चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। 

मजबूरी में 10 रुपये की कुल्हड़ वाली चाय 15 रुपये में बेचनी पड़ रही है। इससे ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है। स्थानीय थोक व्यापारी रतन गुप्ता ने बताया कि आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और बढ़ती मांग के कारण चीनी के दाम ऊंचे बने हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सुधरेगी।

यह भी पढ़ें : सुबह-सुबह कमरे से बाहर निकला विशाल मगरमच्छ : ग्रामीणों के उड़े होश, वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू

संबंधित समाचार