सुबह-सुबह कमरे से बाहर निकला विशाल मगरमच्छ : ग्रामीणों के उड़े होश, वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू
सीतापुर, अमृत विचार: लहरपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम शाहाबाद मजरा शेरपुर में एक घर में अचानक मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण रवींद्र पुत्र जगनमोहन के मुताबिक, सुबह रोशनी में एक बिना दरवाजे वाले कमरे से मगरमच्छ को बाहर निकलते देखा।
उनके शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की सूचना डायल 112 और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही शेरपुर चौकी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन दरोगा राजकुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से जनपद लखीमपुर खीरी के जसवंत नगर स्थित शारदा नदी में छोड़ दिया गया है।
यह भी पढ़ें : गोंडा : रसोइयों को अब 3 हजार मानदेय, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
