सीतापुर : शिवपुरी गांव के लापता किसान बृजेश का खेत में मिला शव, मौत का रहस्य गहराया

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

संदना थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव से पांच दिन से लापता किसान का शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं फारेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये हैं, परिवार के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संदना, सीतापुर, अमृत विचार : संदना थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव से पांच दिन से लापता किसान का शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं फारेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये हैं, परिवार के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शिवपुरी निवासी परिजनों के मुताबिक किसान बृजेश कुमार (42) पुत्र हेमनाथ पांच दिन पूर्व खेत जाने की बात कहकर घर से निकला, फिर वापस नहीं लौटा, काफी तलाश के बाद भी बृजेश का पता नहीं चल सका। रविवार को गांव के कुछ लोग सागर गांव से होकर गुजर रहे थे। उत्तर स्थित गन्ने के खेत में पेड़ से लटका किसान का शव दिखाई दिया, इसी के बाद खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। 

संदना थाना प्रभारी प्रिंस सोनकर ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थितियां पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेंगी, फिलहाल परिवार के बयान लेकर मामले में छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सुबह-सुबह कमरे से बाहर निकला विशाल मगरमच्छ : ग्रामीणों के उड़े होश, वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू

संबंधित समाचार