Bahraich News: उफनाई घाघरा में डूबा व्यक्ति, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

घाघरा नदी के तेज बहाव में डूबे व्यक्ति, दूसरे दिन भी गोताखोर और मोटर बोट से तलाश जारी

जरवल रोड के धनराजपुर गांव में घाघरा नदी के बाढ़ के पानी में 60 वर्षीय धनीराम यादव डूब गए। दूसरे दिन भी गोताखोरों और मोटर बोट की मदद से उनकी तलाश जारी है।

बहराइच, अमृत विचार। जरवल रोड थाना क्षेत्र के धनराजपुर गांव में घाघरा नदी के बाढ़ के पानी में एक अधेड़ के डूबने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद पुलिस ने गोताखोरों और मोटर बोट की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। घटना के दूसरे दिन भी धनीराम यादव (60) की तलाश जारी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

भैंस के सहारे नाला पार कर रहे थे धनीराम

जानकारी के अनुसार, धनराजपुर ग्राम पंचायत के बाबा कुटी निवासी धनीराम यादव पुत्र भरोसे रविवार को रोज की तरह भैंस चराने के लिए बांध के पास गए थे। यहां घाघरा नदी का नाला पड़ता है, जिसमें बाढ़ के कारण पानी का बहाव तेज था। बताया गया कि धनीराम बाढ़ के पानी के बीच भैंस के सहारे नाला पार कर रेता की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भैंस ने अचानक नदी में डुबकी लगाकर तैरना शुरू कर दिया। भैंस की पूंछ से धनीराम की पकड़ छूट गई और वह गहरे पानी में डूब गए।

पुलिस ने शुरू कराया तलाश अभियान

घटना की सूचना मिलते ही जरवल रोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और तलाश अभियान की निगरानी की। पुलिस के अनुसार, दूसरे दिन भी मोटर बोट की मदद से घाघरा नदी के नाले में तलाश की गई। इसके अलावा नाव के जरिए नदी के किनारे के हिस्सों में भी खोजबीन जारी रही। गोताखोर भी लगातार धनीराम की तलाश में जुटे रहे।

अब तक नहीं मिला कोई सुराग

पुलिस और गोताखोरों की लगातार तलाश के बावजूद धनीराम यादव का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने नदी और बाढ़ प्रभावित इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि तलाश अभियान लगातार जारी है।

ये भी पढ़े : 
Barabanki News : लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर रोडवेज बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक की जोरदार भिड़ंत, कई घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly News: शिव भक्ति नहीं छोड़ी तो शौहर ने दिया तीन तलाक! बरेली पहुंची जमीला ने अपनाया सनातन, युवक संग लिए सात फेरे
UP में ‘जीरो पावर्टी’ अभियान का बड़ा असर! अब अति गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का घर, मुख्यमंत्री आवास योजना में मिलेगी प्राथमिकता
Bareilly News : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में मेडटेक इनक्यूबेशन फाउंडेशन की शुरुआत
UP News : मंडी परिषद के अफसर पर फर्जी भुगतान का आरोप, जांच में खुला 15.75 लाख का खेल; 4.29 लाख ब्याज अब भी बाकी, जानें पूरा मामला
श्रावस्ती में दो हादसों से मातम : दिल्ली से लौटे युवक का फंदे से लटकता मिला शव, पेड़ के नीचे दबकर वृद्धा की मौत