Bahraich News: अनियंत्रित कार ने स्कूटी को मारी टक्कर , स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
अनियंत्रित कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच जिले के देहात कोतवाली इलाके में स्थित कटी चौराहे के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहा शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मानस याज्ञसेनी की उम्र 33 साल बताई गई।
वही घटना की जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
बता दें कि अस्पताल चौराहे के पास विशंभर स्वीट नाम से दुकान है। शनिवार की रात वो दुकान बंद कर घर जा रहे थे तभी करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन व उसके चालक को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
