Bareilly News : बरेली शहर से लेकर देहात तक बढ़ रहा क्लाउड किचन व्यापार
क्लाउड किचन को व्यापार का अवसर बना रहे खिलाने के शौकीन
महानगरों की तर्ज पर अब बरेली शहर और देहात में भी क्लाउड किचन का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग इसे आमदनी का बेहतरीन जरिया बना रहे हैं।
बरेली, अमृत विचार। महानगरों की तर्ज पर अब बरेली में भी खान-पान की दुनिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शहर में बिना किसी बोर्ड या टेबल-कुर्सी या वेटर के ऑनलाइन तरीके से सीधे लोगों के घरों तक गरमा-गरम थाली, मनपसंद स्वाद पहुंच रहा है। कारोबार की भाषा में इसे क्लाउड किचन कहा जाता है, जो रोजगार के तरीके को बदलने का काम कर रहा है।
सीनियर सिटीजन विजय चौधरी और सुषमा चौधरी के बच्चे विदेश में रहते हैं। घर पर खालीपन सताता था। पति-पत्नी ने क्लाउड किचिन शुरू कर दिया। आमदनी के साथ एकाकीपन भी दूर हो गया। कहते हैं कि घर से क्लाउड किचन चलाना व्यापार का अच्छा माध्यम बन गया है। बरेली शहर से लेकर देहात तक क्लाउड किचन का बढ़ता क्रेज, शहर के सिविल लाइंस, राजेंद्र नगर, रामपुर गार्डन और डीडीपुरम से लेकर अन्य कॉलोनियों में भी क्लाउड किचन का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। इन किचन्स में ग्राहकों के बैठकर खाने से लेक खुद आकर काउंटर से खाना ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं होती। इस व्यापार को युवा,महिलाएंऔर बुजुर्ग भी अपने-अपने घरों से कर रहें हैं। वहीं उपभोक्ता ऑनलाइन ऐप्स के जरिय या सीधे व्हाट्सएप के जरिए मेन्यू देखकर ऑर्डर करते हैं। ऑर्डर मिलते ही खाना पैक कर डिलीवरी बॉयज के माध्यम से सीधे उपभोक्ता के घर, दफ्तर भेज दिया जाता है।
सोशल मीडिया से आइडिया लिया था, क्लाउड किचन शुरु किए एक साल हो गया है शुरुआत में थोड़े कम ऑर्डर आते थे पर अब अच्छा चल रहा हैा व्यापार का नया तरीका है।... गृहणी स्वर्निमा अस्थाना
खाना खिलाने का शौक है, डेढ़ साल पहले मैंने घर से क्लाउड किचन का काम शुरु किया था, तब नहीं पता था कि यह व्यापार का अच्छा साधन बन सकता है।.... शिवम मिश्रा
ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट होने के बाद सरकारी अवसर तलाशे मगर कुछ ना मिलने पर हाल ही में घर से क्लाउड किचन शुरु किया अब व्यापार बन गया हैा शहर में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।... सौरभ गंगवार
ये भी पढ़ें - डायबिटीज को कंट्रोल रखने में सिर्फ दवा नहीं, डाइट और दिनचर्या भी अहम; जानें आयुर्वेद का क्या है तरीका
