Shravasti News: बच्चों ने ली शपथ- नदी, तालाब और पोखर के पास अकेले नहीं जाएंगे, स्कूलों में चला जागरूकता अभियान
बारिश के कारण जलस्रोतों में बढ़े जलस्तर और डूबने की घटनाओं को देखते हुए डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने जिले के सभी बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता सप्ताह मनाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों ने प्रार्थना सभा में बच्चों को डूबने से बचाव के उपाय बताए और सुरक्षा की शपथ दिलाई।
श्रावस्ती, अमृत विचार: जिले मे डूबकर हो रही मृत्यु की घटनाओं व वर्षा के कारण तालाबों पोखरों और नदियों मे बढ़े जलस्तर को देखते हुए डीएम ने सभी स्कूलों में डूबकर हो रही मृत्यु के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए जागरूकता सप्ताह मनाने के निर्देश दिये हैं। इसके तहत जिले के सभी बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों मे प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक बच्चों को डूबकर होने वाली मृत्यु आपदा के प्रति जागरूक कर रहे हैं और बच्चों को बचाव आधारित शपथ भी दिला रहे हैं।
3.png)
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जिले मे जल राशियों जैसे नदी, तालाब, पोखर में डूबकर सबसे ज्यादा मृत्यु होती है। वहीं मृतकों मे सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की होती है। बच्चों की कम हाइट, वजन और अनुभवहीनता के चलते वह इस आपदा का सबसे जल्दी शिकार हो जाते हैं।
इसलिए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी विद्यालयों मे बच्चों को इस जानलेवा आबादी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बच्चों को शपथ भी दिलायी जा रही है जिससे बच्चे मनोवैज्ञानिक रूप से इस आपदा से लड़ने के लिए तैयार हो सके हैं।
3.png)
जिला आपदा विशेषज्ञ आरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों मे जागरूकता सप्ताह मनाने के निर्देश दिये हैं। इससे जिले के सभी पढने वाले बच्चे इस आपदा के प्रति जागरूक होंगे। बच्चों को यह भी सिखाया जा रहा है कि अगर किसी डूब रहे व्यक्ति या बच्चे पर उनकी निगाह पड़े तो स्वयं बचाने का प्रयास न कर किसी बड़े को मदद के लिए पुकारें । इस प्रकार वह प्रथम प्रतिक्रिया दाता की भी भूमिका निभा सकेंगे। स्कूलों के बाद बाढ़ प्रभावित गांवों मे भी जागरूकता कार्यक्रम कर पूरे जिले को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। डूबकर होने वाली मृत्यु लगभग पूरी तरह मानवीय लापरवाही है अगर आम जन सहयोग करें तो इस आपदा से मृत्यु को शून्य करने के मिशन मे सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः IIT Kanpur: राकेश गंगवाल ने फिर खोला खजाना, मेडिकल स्कूल के लिए देंगे 300 करोड़ की मैचिंग ग्रांट
