Kanpur News: अंगूठी गिरवी रखने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

कल्याणपुर के चैतन्य विहार में देर रात अंगूठी गिरवी रखने को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा। इसके बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ीखेड़ा स्थित चैतन्य विहार में सोमवार तड़के एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंगूठी गिरवी रखने को लेकर देर रात महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पति द्वारा थप्पड़ मारे जाने से नाराज महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

मृतका की पहचान अलका वर्मा (27) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अंगूठी गिरवी रखने को लेकर हुआ विवाद

मकड़ीखेड़ा के चैतन्य विहार निवासी ऋतिक वर्मा नॉनवेज का ठेला लगाता है। परिवार में उसकी पत्नी अलका वर्मा थी। बताया गया कि रविवार देर रात अंगूठी गिरवी रखने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर ऋतिक ने कथित तौर पर पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अलका ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

सुबह कमरे के बाहर मिली महिला

बताया गया कि सोमवार सुबह ऋतिक की नींद खुली तो अलका कमरे के बाहर पड़ी मिली। उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। इसके बाद ऋतिक ने पड़ोसियों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार के दौरान अलका को मृत घोषित कर दिया।

पति ने 112 पर दी सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद ऋतिक ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ेंः Auraiya News: पत्नी के दूसरे बच्चे के प्रसव से पहले पति ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मचा कोहराम

संबंधित समाचार