Bareilly News : कांवड़ यात्रा से पहले बरेली-मथुरा रोड पर पुलिस-प्रशासन की अग्निपरीक्षा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सावन में सिर्फ एक महीना बाकी, जगह-जगह डायवर्जन और गड्ढे बनेंगे मुसीबत, कछला घाट से जल लाने वाले लाखों शिवभक्तों को इस बार झेलनी होगी आफत

बरेली, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा शुरू होने में सिर्फ एक महीना बाकी है, लेकिन चौड़ीकरण की कछुआ चाल पुलिस-प्रशासन की अग्निपरीक्षा लेगी। जगह-जगह डायवर्जन और हाईवे किनारे गड्ढे इस बार कांवड़ियों के सफर को जोखिमभरा बनाने वाले हैं।

एननएचएआई का बदायूं डिवीजन बरेली-मथुरा हाईवे का चौड़ीकरण कर रहा है। तीसरे चरण में कछला से लेकर बरेली तक काम चल रहा है। बदायूं रोड का यह हिस्सा कांवड़ियों का मुख्य लाइफलाइन रूट माना जाता है। सावन के प्रत्येक रविवार और सोमवार को सुरक्षा के लिहाज से बरेली से कछला तक पूरे हाईवे पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाती है। इस दौरान पैदल और डाक कांवड़ लेकर दौड़ने वाले शिवभक्तों का हुजूम सड़कों पर उमड़ता है। सड़क चौड़ीकरण के चलते पूरी सड़क पर धूल का गुबार उड़ रहा है। बेतरतीब डायर्वजन की वजह से जाम की समस्या आम हो गई है। गड्ढों को खुला छोड़ दिया गया है। ऐसे में यदि समय रहते इन गड्ढों को पैच वर्ककर नहीं भरा गया, तो नंगे पैर चलने वाले कांवड़ियों के पैर लहूलुहान होना तय है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस- प्रशासन से सावन की शुरुआत से पहले बदायूं रोड का निरीक्षण कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की है, ताकि कांवड़ियों को कोई दिक्कत न आए।

स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने की चुनौती
कांवड़ यात्रा का एक बड़ा हिस्सा रात के समय तय होता है। कछला से बरेली मार्ग पर कई ग्रामीण और सुनसान इलाके ऐसे हैं, जहां स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं या चौड़ीकरण की जद में आने की वजह से हटा दी गई हैं। अंधेरे के कारण चौड़ीकरण वाले गड्ढे दिखाई नहीं देंगे, जिससे कांवड़ियों के चोटिल होने का खतरा दोगुना हो जाएगा। लोगों ने स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की है।

कीचड़ और जलभराव बढ़ाएगा मुसीबत
चौड़ीकरण के कारण बदायूं रोड पहले से ही बदहाल है, ऐसे में मानसून की बारिश इस रूट पर यातायात की रफ्तार को पूरी तरह थाम देगी। सड़क किनारे खोदी गई मिट्टी बारिश से दलदल में तब्दील हो जाएगी, जिससे वाहनों के फिसलने और पलटने का खतरा बढ़ जाएगा।

बरेली-मथुरा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। कांवड़ यात्रा की महत्ता को देखते हुए निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। यात्रा शुरू होने से पहले रूट के सभी गड्ढों को पैचवर्क कर पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा। जहां भी डायवर्जन है, वहां रिफ्लेक्टर और साइनबोर्ड लगाए जा रहे हैं। शिवभक्तों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए एनएचएआई प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। - नवरत्न, परियोजना निदेशक, एनएचएआई बदायूं डिवीजन।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 : 23 से 30 जुलाई तक जुटेंगे 1.5 करोड़ श्रद्धालु, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
Meerut News : मेरठ में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की हत्या, पति पर चाकू से गोदकर मारने का आरोप, जानें मामला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद : कपिल सिब्बल के बयान पर मंत्री संजय निषाद का पलटवार, बोले- जांच पर भरोसा रखें
'जेल भी जा सकते हैं चंपत राय... मैं पीएम मोदी के संपर्क में हूं'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान
सपा नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी : कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती; मिलने पहुंचे अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक