Weather Alert: आज 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, जानें यूपी का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 14 राज्यों में बारिश-तूफान का खतरा, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 जुलाई के लिए उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है।

डिजिटल डेस्कः देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। कई क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यूपी में कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में भी बारिश और तूफान की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम का कहर

बिहार के गया, बक्सर, वैशाली, रोहतास, कैमूर, बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा और भागलपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

झारखंड के सरायकेला, दुमका, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, साहिबगंज और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में भी भारी बारिश और 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, जलपाईगुड़ी, हावड़ा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, कूचबिहार और उत्तर 24 परगना सहित कई जिलों में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर और सोलन में भी भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई गई है।

जम्मू-कश्मीर के जम्मू, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, कठुआ और उधमपुर सहित कई जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट

राजस्थान के जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर में भारी बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, विदिशा, धार, खरगोन, कटनी और खंडवा में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी और अहमदाबाद में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़ और दुर्ग सहित कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना है।

ओडिशा और पंजाब में भी मौसम रहेगा खराब

ओडिशा के पुरी, सुंदरगढ़, मयूरभंज, केंदुझार और संबलपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब के लुधियाना, जालंधर, पटियाला, गुरदासपुर, होशियारपुर और कपूरथला में भी तेज बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

प्रमुख शहरों का संभावित तापमान (22 जुलाई)
शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 32°C 28°C
मुंबई 27°C 27°C
चेन्नई 35°C 28°C
कोलकाता 29°C 28°C
लखनऊ 33°C 28°C
पटना 32°C 27°C
रांची 25°C 23°C
भोपाल 27°C 24°C
जयपुर 29°C 26°C
शिमला 23°C 20°C
नैनीताल 25°C 21°C

यह भी पढ़ेंः Varanasi Corona Update: वाराणसी में फिर लौटा कोरोना, 2 साल का मासूम कोविड-19 पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

संबंधित समाचार