22 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मेष: 
आज जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। रिलेशनशिप संबंधी समस्या दूर होगी। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा होगी।

वृषभ: 
आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। रचनात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन: 
आज अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है।

कर्क: 
आज आपके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव आ सकते हैं। प्रेमीजन के प्रति विश्वास बनाए रखें। पीठ में जकड़न और दर्द होगा।

सिंह: 
आज कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। आपकी नेतृत्व योग्यता की प्रशंसा होगी।

कन्या: 
आज घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। करियर में उच्च पद प्राप्त होगा।

तुला: 
आज परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परेशानियों का हल ढूंढने में लगे रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: 
आज बजट का ध्यान रखकर ही कोई काम करें। रात में सोने से पहले मन शांत रखें। आपको अति स्पष्टवादी होने से बचना चाहिए।

धनु: 
आज आप अनुशासन को अत्यधिक महत्व देंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनाये रखें। संतान की उन्नति से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मकर: 
आज पूरा दिन स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके सभी काम समय पर हो जाएंगे। पिता की सलाह लेना हितकर होगा।

कुंभ: 
आज विदेश यात्रा के प्रबल योग हैं। कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों पर आंख-मूंदकर भरोसा न करें।

मीन: 
आज बच्चे बड़ों की आज्ञा का पालन करेंगे। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असंतुष्ट रहेंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।

संबंधित समाचार