UP News : अंबेडकरनगर एनकाउंटर में ढेर कानपुर का विक्की उर्फ आसिफ, एक लाख रुपये का था इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

डकैती के बाद घरवालों की हत्या करने के लिए कुख्यात हो गया था विक्की उर्फ आसिफ

कानपुर का विक्की उर्फ आसिफ कई डकैती और हत्याकांड में आरोपी था। यूपी से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक, उस पर 21 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। जौनपुर, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, कानपुर में डकैती के कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। एसटीएफ आठ साल से उसकी तलाश में थी।

अमृत विचार, अंबेडकरनगर : उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को अंबेडकरनगर मुठभेड़ में मार गिराया है। मंगलवार तड़के बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मुस्लिमपुर के आसपास मुठभेड़ हुई। इसमें विक्की उर्फ आसिफ अली की मौत हो गई। मारे गए हत्यारोपी के खिलाफ 21 से ज्यादा मुकदमें दर्ज थे और आठ साल से पुलिस उसकी तलाश में थी। 

विक्की उर्फ आसिफ मूलरूप से कानपुर नगर के बिल्लौर थाना क्षेत्र के धुरैथा मकनपुर गांव का रहने वाला था। अजहर हुसैन उर्फ बाबू अली के बेटे आसिफ पर हत्या-लूट, डकैती समेत 21 से ज्यादा गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। 

मंगलवार को एसटीएफ ने तड़के ही उसके घेराबंदी कर दी। आरोप है कि उसने पुलिस पर गोली चला दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में आसिफ घायल हो गया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


जौनपुर डकैती और डबल मर्डर


जौनपुर के शाहगंज में वर्ष 2014 में एक घर में डकैती पड़ी थी। परिवार के पांच लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की गई। दो लोगों की हत्या कर दी। 5 और लोगों को अधमरा कर दिया था। इस डकैती कांड में का मुख्य आरोपी आसिफ था। 

छैमार गैंग का पैटर्न 


आसिफ गैंग घरों में डकैती डालने के लिए कुख्यात था। उसका गैंग पहले रेकी करता। डकैती के दौरान विरोध करने पर घरवालों की हत्या कर देता था। शाहजहांपुर में भी डकैती के दौरान हत्याकांड सामने आया था। उसका आरोप भी आसिफ के सिर था। 

यूपी-हरियाणा, राजस्थान तक खौफ


आसिफ का गैंग यूपी से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक हत्या-डकैती कांड में शामिल था। उसके विरुद्ध तीनों राज्यों में मुकदमें दर्ज हैं। पिछले आठ साल से पुलिस उसकी तलाश में थी। 


आसिफ पर डकैती के आरोप 


सुल्तानपुर में डकैती और हत्या। 
जौनपुर का शाहगंज डकैती और डबल मर्डर कांड। 
कौशांबी के कोखराज में डकैती। अवनि टैगरों के माता-पिता की हत्या। 
मुजफ़्फरनगर के छपार थाने में महावीर सिंह के घर डकैती। उनकी पुत्रवधू की हत्या। 
कानपुर के रसूलवादा में रेशाम और उनके पति की हत्या। 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर RTO में क्राइम ब्रांच का छापा, दोनों गेट बंद कर डाली घेराबंदी; ड्रोन से निगरानी, कई दलाल हिरासत में
रायबरेली में राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, बोले- ‘अर्बन नक्सलियों के हाथों क्यों खराब करना चाहते हैं नई पीढ़ी का भविष्य?’
Shravasti News : पूरी रात अंधेरे में डूबा जमुनहा, 33 केवी लाइन का तार टूटा तो थम गई बिजली; ग्रामीण बोले- कब बनेगा अपना उपकेंद्र?
कानपुर में 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, सियासी नारे और झंडों पर रोक; लाखों लोगों के जुटने का दावा
Kanpur News : सावन के आखिरी सोमवार आनंदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परमट