CM योगी से मिलीं लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, शहर के विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

5, कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट, नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को 5, कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।

भेंट के दौरान महापौर ने मुख्यमंत्री को लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर में संचालित विकास परियोजनाओं, जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

जनहित और गुणवत्तापूर्ण विकास पर मुख्यमंत्री का जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में नागरिक सुविधाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

महापौर ने जताया आभार

महापौर सुषमा खर्कवाल ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम लखनऊ, उनके नेतृत्व और दिशा-निर्देशों में शहर के समग्र विकास तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

यह भी पढ़ेंः Lucknow-Kanpur Expressway: देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे बना लखनऊ-कानपुर, 63 किमी सफर पर देना होगा सबसे ज्यादा टोल

संबंधित समाचार