Moradabad News : युवाओं को मिली रोजगार की सौगात, कंपनियों ने किए साक्षात्कार

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने लिया साक्षात्कार

सफल बेरोजगारों को कंपनियों ने नौकरी के लिए किया चयनित, राजकीय आईटीआई में विश्व युवा कौशल दिवस पर हुआ आयोजन

मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्व युवा कौशल दिवस पर मंगलवार को कांठ रोड स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेला व नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 15 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पंजीकृत बेरोजगारों का अपनी कंपनी में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया। सफल अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। 

मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष (प्रशासक) डा. शेफाली सिंह चौहान रहीं। उन्होंने कंपनियों के प्रतिनिधियों, बेरोजगारों से संवाद कर जानकारी ली। कहा रोजगार मेले का उद्देश्य एक ही छत के नीचे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में रिक्तियों पर पंजीकृत बेरोजगारों को सेवायोजन का अवसर मिलता है।

पूर्व में आयोजित रोजगार मेले में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया गया। इस दौरान सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चंद्र, अशोक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में राजकीय आईटीआई के छात्र छात्राएं और मेले में साक्षात्कार के लिए पंजीकृत बेरोजगार और कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार