Ramayanam Part 1 Trailer: भगवान राम बने रणबीर, यश के रावण अवतार की पहली झलक, रिलीज हुआ फिल्म का भव्य ट्रेलर

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म दिवाली 2026 पर होगी रिलीज, ट्रेलर में दिखी राम-रावण युद्ध की शानदार झलक

मुंबई। लंबे इंतजार के बाद 'रामायणम्: पार्ट 1' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में भगवान राम और रावण के बीच होने वाले महायुद्ध की भव्य झलक दिखाई गई है।

Ramayanam (2)

शानदार विजुअल इफेक्ट्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश निभाएंगे अहम किरदार

Ramayanam

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

Ramayanam (1)

इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रवि दुबे, अजिंक्य देव, कुणाल कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

पांच भाषाओं में रिलीज हुआ ट्रेलर

'रामायणम्: पार्ट 1' का ट्रेलर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भारतीय भाषाओं में जारी किया गया है।

दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक

निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म दिवाली 2026 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है।

Ramayanam (4)

फिल्म का वैश्विक वितरण सोनी पिक्चर्स करेगी, जबकि उत्तर भारत में इसे धर्मा प्रोडक्शंस रिलीज करेगा।

हॉलीवुड स्तर के VFX और दमदार संगीत

फिल्म की कहानी भगवान राम के वनवास और रावण के साथ धर्म-अधर्म के युद्ध पर आधारित है। फिल्म में आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता हांस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने संभाली है। निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति और रामायण की महागाथा को वैश्विक दर्शकों तक भव्य रूप में पहुंचाने का प्रयास है।

 

ये भी पढ़ें : 
Sonu Nigam Birthday: सुरीली आवाज के जादूगर सोनू निगम का संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार