Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट को लेकर मांगी माफी, पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर मचा था बवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

CSAM और डीपफेक कंटेंट से लेकर प्लेटफॉर्म संचालन की गलतियों तक पर जताया अफसोस, कंटेंट मॉडरेशन को लेकर उठे सवाल

नई दिल्ली। मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने प्लेटफॉर्म पर CSAM कंटेंट, डीपफेक सामग्री और प्लेटफॉर्म के संचालन से जुड़ी कथित गलतियों को लेकर माफी मांगी है। यह मामला ऐसे समय चर्चा में आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को प्लेटफॉर्म से हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था।

कंटेंट को लेकर Meta की भूमिका पर उठे सवाल

मामले में मेटा को लेकर यह बात सामने रखी गई कि प्लेटफॉर्म केवल एक ‘इंटरमीडियरी’ यानी मध्यस्थ की भूमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि वह यह तय करता है कि किस उपयोगकर्ता तक किस तरह की सामग्री पहुंचेगी। इसी आधार पर IT एक्ट के तहत मिलने वाली ‘सेफ हार्बर’ सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए गए।

जुकरबर्ग ने गलतियों पर जताया अफसोस

मार्क जुकरबर्ग ने प्लेटफॉर्म पर कुछ खास प्रकार के कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए कथित तौर पर पैसे दिए जाने की बात स्वीकार किए जाने के बाद इस गलती पर अफसोस जताया और माफी मांगी। उन्होंने प्लेटफॉर्म के संचालन से जुड़ी कमियों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

CSAM और डीपफेक कंटेंट बना बड़ा मुद्दा

मामले में CSAM कंटेंट और डीपफेक सामग्री जैसे गंभीर विषय भी चर्चा के केंद्र में रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री के प्रसार को लेकर लंबे समय से कंटेंट मॉडरेशन और प्लेटफॉर्म की जवाबदेही पर बहस होती रही है।

यह भी पढ़ेंः PM मोदी की NEET वीडियो हटाने की क्या Meta को मिलेगी सजा! IT मंत्रालय ने ग्लोबल हेड्स को किया तलब

संबंधित समाचार