'UAE लेबल, पाकिस्तानी माल', कांडला पोर्ट पर पकड़ा गया 3 करोड़ का छुहारा 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

आखिर कैसे UAE बनकर भारत पहुंच रहा था पाकिस्तान का माल

भारत में आयात के दौरान UAE (संयुक्त अरब अमीरात) का बताकर भेजी गई करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की छुहारों की खेप जांच में पाकिस्तानी मूल की पाई गई। अधिकारियों ने पूरी खेप जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आयात नियमों के उल्लंघन और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तीसरे देशों के माध्यम से पाकिस्तान का माल गुप्त तरीके से भारत में लाने के खिलाफ अभियान में तीन करोड़ रुपये मूल्य का 364 टन छुहारा जब्त किया है । वित्त मंत्रालय की आरे से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक एजेंसी ने खुफिया जानकारी के अधार पर पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध को चमका दे कर यह छुहारे की खेप भारत में लाने के प्रयासों को विफल किया है। 

UAE का बताकर भारत में एंट्री की नाकाम कोशिश 

विज्ञप्ति के आधार पर खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में, डीआरआई के अधिकारियों ने कांडला बंदरगाह पर आयातित 364 टन छुहारों से भरे 13 कंटेनरों को जब्त किया, जिनकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह माल संयुक्त अरब अमीरात से आया हुआ बताया गया था, जबकि असल में पाकिस्तान से आया था। जांच से पता चला कि खजूर को पहले पाकिस्तान से दुबई ले जाया गया और फिर उसे दूसरे कंटेनरों में स्थानांतरित करके भारत निर्यात किया गया। 

पूरी खेप समेत दो लोग अरेस्ट 

सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की संबंधित धाराओं के तहत पूरी खेप जब्त कर ली गई है। पिछले सप्ताह, डीआरआई के अधिकारियों ने तूतीकोरिन बंदरगाह पर लगभग 1.4 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 14 टन पाकिस्तानी गुग्गुल राल के आयात के प्रयास का पर्दाफाश किया था। 

गुग्गुल राल के इस खेप को सोमालिया से उत्पन्न प्राकृतिक राल के रूप में गलत तरीके से घोषित किया गया था और दुबई के रास्ते भेजा गया था। जांच में पता चला कि खेप में गुग्गुल राल थी, जो पाकिस्तान से आई थी और जाली दस्तावेजों का उपयोग करके इसे दूसरे देश में भेजा गया था। इस साजिश में शामिल दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

डीजीएफटी अधिसूचना संख्या 06/2025-26 दिनांक 02.05.2025 द्वारा संशोधित विदेश व्यापार नीति, 2023 के अनुसार, पाकिस्तान से उत्पन्न या निर्यात की जाने वाली सभी वस्तुओं का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन 02.05.2025 से प्रतिबंधित है। दोनों मामलों में आयात उक्त प्रतिबंध का उल्लंघन पाया गया। 

ये भी पढ़े : 
भारत में FCRA संशोधन पर अमेरिका को क्यों लगी मिर्ची? रिश्तों को लेकर वॉशिंगटन ने दिया बड़ा बयान, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार